आखिर रेल की पटरी इतना चमचमाती क्यों है? साइंस के नजरिए से समझें
आखिर रेल की पटरी इतना चमचमाती क्यों है? साइंस के नजरिए से समझें
Last Updated:
रेल की पटरी को आपने जब भी देखा होगा, ये हर वक्त चमचमाती ही नजर आई होगी. न तो इन पर कभी जंग दिखती है और न ही बारिश और नमी कभी इनका कुछ बिगाड़ पाती है. ऐसा इनकी बनावट और रखरखाव की वजह से नहीं, बल्कि ट्रेन के गुजरने की वजह से होता है. जब हजारों टन वजनी ट्रेनें ट्रैक से गुजरती हैं तो फ्रिक्शन और केमिकल रिएक्शन की वजह से कुछ ऐसा करती हैं जिससे पटरियां हमेशा चमकार बनी रहती हैं. साइंस के नजरिए से समझने की कोशिश करते हैं.
ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि जब रेल इनके ऊपर से निकलती है तो पहियों और पटिरयों के बीच फ्रिक्शन होता है. यह इतना तेज होता है कि सतह पर बनने वाली आयरन ऑक्साइड की परत इस पर जम नहीं पाती. हर ट्रेन के गुजरने के साथ वह हटती रहती है, जिससे रेल हेड यानी पटरियों का ऊपरी हिस्सा लगातार चमकता नजर आता है.
बेशक पटरी की ऊपरी परत रेल हेड पर जंग का खतरा न हो, मगर इसके बीच के हिस्से को Web कहा जाता है और नीचे का आधार Foot होता है, जिनमें लगातार जंग का खतरा बना रहता है. दरअसल रेल पटरियों के ऊपर हिस्से में ही फ्रिक्शन करती है. इससे नीचे के हिस्सों में धूल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे इनमें जंग लगने की संभावना बनी रहती है.
सबसे ज्यादा जंग लगने की संभावना नमी वाले इलाकों में होता है. मसलन समुद्र और उसके आसपास जिस तरह का वातावरण होता है वह जंग लगने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है. इसके लिए रेलवे को रखरखाव के अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं. अगर इनका ठीक तरह से ख्याल न रखा जाए तो ये पटरियों की चौड़ाई को प्रभावित कर उन्हें कमजोर कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
समुद्र के किनारे जंग इसलिए ज्यादा लगती है, क्योंकि समुद्र के आसपास हवा में नमक यानी सोडियम क्लोराइड होता है जो क्षातु के क्षरण की प्रक्रिया को तेज कर सकता है. इससे इलेक्ट्रोकेमिकल प्रतिक्रिया हो सकती है. इसे सॉल्ट-इंड्यूस्ड करोजन कहा जाता है. औद्योगिक क्षेत्रों में सल्फर डाइऑक्साइड और दूसरे प्रदूषक भी नमी के साथ मिलकर जंग लगने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं. नम सुरंगों में यह खतरा और बढ़ जाता है जहां पानी लंबे समय तक जमा रहता है.
पटरी का जंग से बचाने के लिए रेलवे जिंक और दूसरे धातुओं की सुरक्षात्मक कोटिंग करता है. इसके पीछे गैल्वेनिक प्रोटेक्शन का सिद्धांत काम करता है. दरअसल जिंक लोहे की तुलना में अधिक प्रतिक्रियाशील धातु है. जब जिंक और स्टील बिजली के संपर्क में होते हैं तो उनके आसपास नमी या इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होता है, तो जिंक पहले ऑक्सीकरण होकर इलेक्ट्रॉन छोड़ता है. इससे स्टील सुरक्षित रहती है. इसे सैक्रिफिशियल एनोड कहा जाता है. इस प्रक्रिया में जिंक की परत एक सुरक्षा कवच बनाती है. यह पटरी के ऊपरी हिस्से में नहीं लगाई जाती.
रेलवे पटरी के नीचे जो पत्थर बिछे हुए होते हैं उन्हें बैलेस्ट कहते हैं. इनका काम सिर्फ पटरी को सहारा देना नहीं है. यह पत्थरों के बीच मौजूद खाली जगह से बारिश का पानी आसानी से निकल जाता है. इससे ट्रैक के आसपास पानी जमा होने की आशंका कम हो जाती है. इसके अलावा बैलेस्ट ट्रेन का भार फैलाता है और कंपन को कम करने में भी मदद करता है. भारतीय रेलवे नियमित रूप से पटरियों का निरीक्षण करता है.
