शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:खाटू श्याम मंदिर की शटरिंग ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; दो घायल – Azamgarh Shuttering Khatu Shyam Temple Collapses Labourer Dies Trapped Debris Two Others Injured
आज़मगढ़

आजमगढ़:खाटू श्याम मंदिर की शटरिंग ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; दो घायल – Azamgarh Shuttering Khatu Shyam Temple Collapses Labourer Dies Trapped Debris Two Others Injured

November 2, 2026


Azamgarh Shuttering Khatu Shyam temple collapses labourer dies trapped debris two others injured

खाटू श्याम मंदिर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भंवरनाथ मंदिर के पास कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजाराम राजभर (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार (23) को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अरुण चौहान (35) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ढलाई के दौरान अचानक ढही शटरिंग

कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के समीप आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई। इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X