आज 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। यह आयोजन आज शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा, जहां प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती के समापन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 नवंबर को सुबह 11:00 बजे ‘मन की बात’ के आगामी एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।