परिसीमन विधेयक पर पलटा द्रमुक:क्यों भाजपा के साथ आए स्टालिन, किस ‘डर’ से बदला ‘हर हाल में विरोध’ वाला रुख? – Dmk Delimitation Bill Stance Change Since April Explained 1971 Census 2051 Freeze Condition

स्टालिन ने दिया परिसीमन विधेयक को समर्थन।
November 28, 2026

स्टालिन ने दिया परिसीमन विधेयक को समर्थन।
केंद्र सरकार ने परिसीमन और इससे जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की तैयारी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि 30 नवंबर को जब लोकसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होगी तभी एनडीए के घटक दल इसे बहस के बाद पारित कराने पर जोर देना शुरू कर देंगे। हालांकि, इसे पारित कराने के लिए एनडीए का ही संख्याबल पूरा नहीं पड़ेगा। बल्कि कुछ ऐसे दलों का साथ भी चाहिए होगा, जिन्होंने अप्रैल में परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं किया था। ताजा तौर पर देखा जाए तो सात महीने के अंदर कई दलों ने अपने रुख में बदलाव दर्शाया है। इनमें दो सबसे बड़े नाम- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) और द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) का है।
इन दोनों दलों में भी द्रमुक के रुख में नरमी आना और परिसीमन को समर्थन देना अपने आप में चौंकाने वाला है। दरअसल, परिसीमन विधेयक को लेकर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला दल सबसे ज्यादा मुखर रहा था। अप्रैल में जब केंद्र सरकार इस विधेयक को पारित नहीं करा पाई थी तो उसके पीछे द्रमुक का बाकी विपक्षी दलों के साथ इसके खिलाफ वोट करना बड़ी वजह बना। हालांकि, अब इस रुख में परिवर्तन को लेकर कई बड़ी वजहें सामने आई हैं।
“डीएमके निष्पक्ष परिसीमन की मांगों को शामिल करने वाले इस विधेयक का समर्थन करती है। जिन दो मांगों को लेकर हमने पिछले अप्रैल में परिसीमन विधेयक का विरोध किया था, उन्हें नए विधेयक में लिखित रूप में शामिल कर लिया गया है। यह 2024 से द्रमुक द्वारा किए जा रहे निरंतर संघर्षों की जीत है! यह तमिलनाडु सहित सभी दक्षिणी राज्यों की जीत है!”
स्टालिन ने आगे कहा, “इन सभी पहलुओं की गहन जांच करने के बाद, द्रमुक ने आज हुई अपने सांसदों की बैठक में इस रूप में परिसीमन का समर्थन करने का निर्णय लिया है, जो व्यवहार में संभव है और हमारे लिए लाभकारी भी है।”
November 29, 2026
आज के दिन विस्तार आज 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। यह आयोजन आज शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा, जहां प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित […]
November 28, 2026
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने सांसदों से परिसीमन बिल को हराने की अपील की है। शनिवार को पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दुश्मन देश भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। अंबेडकर ने कहा कि आबादी बढ़ने के आधार पर लोकसभा सीटों […]
November 28, 2026
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा की। साथ ही सरकार के संभावित कदम के खिलाफ साझा रणनीति तैयार की। बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के 10, राजाजी मार्ग आवास पर हुई। इसमें […]
