रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:वेब सीरीज की शूटिंग रुकवाने पर अभिनेता ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कनाड़िया पुलिस ने भेजा नोटिस – Indore: Actor Alleges Bribery After Web Series Shoot Halted, Kanadiya Police Issues Notice
इंदौर

इंदौर:वेब सीरीज की शूटिंग रुकवाने पर अभिनेता ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, कनाड़िया पुलिस ने भेजा नोटिस – Indore: Actor Alleges Bribery After Web Series Shoot Halted, Kanadiya Police Issues Notice

November 25, 2026


इंदौर में वेब सीरीज की शूटिंग रुकवाने को लेकर फिल्म अभिनेता एवं मॉडल कपिल खादीवाल ने कनाड़िया पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसके चलते उनकी वेब सीरीज की शूटिंग रुकवा दी गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शूटिंग की अनुमति रात 11 बजे तक ही दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद रात 12:30 बजे तक शूटिंग जारी रखी गई थी। इसी कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद करवाई। 

जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता एवं मॉडल कपिल खादीवाल द्वारा एक वेब सीरीज का निर्माण किया जा रहा है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री ईशा तलवार, अभिनेता रजनीश दुग्गल सहित बॉलीवुड के कई कलाकार काम कर रहे हैं। वेब सीरीज की शूटिंग इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में की जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और निर्धारित समय से अधिक शूटिंग किए जाने का हवाला देते हुए शूटिंग रुकवा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अभिनेता कपिल खादीवाल ने एक वीडियो बनाकर जारी किया, वीडियो में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रिश्वत मांगने के आरोप लगाए। 

ये भी पढ़ें: रायसेन: अस्पताल की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज, छह माह की गर्भवती मिली नाबालिग, पति गिरफ्तार

अभिनेता का कहना है कि शूटिंग के दौरान पुलिस की ओर से जिस तरह की मांग की जा रही थी, उसके चलते शूटिंग में बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर पुलिस का पक्ष अलग है, कनाड़िया पुलिस के मुताबिक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए रात 11 बजे तक की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद फिल्म यूनिट द्वारा रात 12:30 बजे तक शूटिंग की जा रही थी। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी शूटिंग जारी रहने के कारण पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शूटिंग रुकवाई थी। 

वहीं अभिनेता द्वारा वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बाद अब पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। कनाड़िया पुलिस ने कपिल खादीवाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से उन्हें 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच और कनाड़िया थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में अभिनेता और पुलिस के अलग-अलग दावों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। अब 27 नवंबर को अभिनेता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X