रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:21 रनों से पूरे बैसन की टीम ने जीता मैच – The Entire Baison Team Won The Match By 21 Runs

November 29, 2026


सतांव। विकास क्षेत्र के पूरे दुर्गा मजरे कोरिहर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 में शनिवार को खेले गए लीग मैच में पूरे बैसन टीम ने अंगूरी टीम को 22 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में पूरे बैसन के खिलाड़ी गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में पूरे बैसन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवरों में टीम ने तीन विकेट खोकर 84 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के लिए गौरव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए, जबकि विपिन ने 8, नितिन ने 5 और हिमांशु ने 14 रन का योगदान दिया। अंगूरी टीम की ओर से हीरामनी ने एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंगूरी टीम निर्धारित सभी ओवर खेलकर अपने छह विकेट गंवा बैठी और केवल 63 रन ही बना सकी। पूरे बैसन टीम के लिए अंकित ने तीन विकेट झटके, जबकि विपिन और नितिन ने एक-एक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस अवसर पर गोलू, विपिन, वीरेंद्र, रामराज और राम बहादुर मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X