इंदौर:संपत्ति कर वसूली पर देवास नगर निगम को हाईकोर्ट का झटका, 24 घंटे में वसूली का नोटिस निरस्त – Indore High Court Quashes Dewas Civic Body’s 24-hour Property Tax Notice, Cites Due Process Rules

मप्र हाईकोर्ट
November 19, 2026

मप्र हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने नगर निगम द्वारा बकाया संपत्ति कर वसूली के नाम पर की जाने वाली मनमानी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने देवास नगर निगम के उस अंतिम नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें करदाता को 24 घंटे के भीतर वर्ष 2026-27 तक का पूरा संपत्ति कर चुकाने का निर्देश दिया गया था। निगम ने यह कर न भरने पर संपत्ति कुर्क करने, परिसर में तालाबंदी और जब्ती की चेतावनी दी थी।
कानूनी प्रक्रिया का पालन आवश्यक
उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम की धारा 135 के तहत निकाय को इस तरह की कार्रवाई का अधिकार नहीं है। हालांकि नगर निगम कानून में तय नियमानुसार बकाया कर की वसूली कर सकता है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कहा कि कर वसूली के लिए अधिनियम की धारा 173 से 175 में अलग प्रक्रिया दी गई है। इसके तहत निगम को पहले बिल तथा मांग सूचना जारी करनी होगी। इसके बाद करदाता को निर्धारित अवधि में भुगतान करने, आपत्ति जताने या अपील का अवसर देना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर: सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद में नया मोड़, कोर्ट नहीं पहुंचीं प्रतिमा, 10 हजार का जुर्माना लगा
अंतिम नोटिस को दी चुनौती
याचिकाकर्ता को देवास नगर निगम ने वर्ष 2025-2026 में अलग-अलग नोटिस और पत्र भेजे थे। इसके बाद निगम ने इस वर्ष 10 सितंबर को जारी नोटिस में 24 घंटे के अंदर वर्ष 2026-27 तक का पूरा बकाया संपत्ति कर जमा करने के निर्देश दिए थे। निगम ने समय पर भुगतान नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने, परिसर में तालाबंदी और जब्ती की कड़ी चेतावनी दी थी। याचिकाकर्ता ने इस नोटिस को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। न्यायालय ने दलीलें सुनने के बाद अंतिम नोटिस को पूरी तरह निरस्त कर दिया।
November 19, 2026
कार्यक्रम में मौजूद महापौर और अन्य जनप्रतिनिधि विस्तार विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर इंदौर में स्वच्छता को लेकर अनूठी पहल की गई। शहर में लोगों को सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टॉयलेट फेस्ट का आयोजन किया गया। इसके तहत चाणक्यपुरी चौराहे स्थित सार्वजनिक शौचालय को आकर्षक […]
November 19, 2026
INDORE NEWS , डिजिटल डेस्क, इंदौर विस्तार इंदौर के चंदन नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां पुलिसकर्मियों की तेज रफ्तार इनोवा कार रेत से भरे एक हाईवा डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही […]
November 19, 2026
प्रतिकात्मक फोटो। विस्तार शहर में आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि इसका अंदाजा हाल ही में सामने आई अक्टूबर महीने की बाइट केस की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एक महीने के भीतर 4178 लोग जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पतालों […]
