गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटा:मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग से हड़कंप, सीनियर्स ने सुनाया सिर झुकाकर और हाथ पीछे बांधकर चलने का फरमान – Kota Medical College Faces Third Ragging Complaint In 38 Days, Nmc Seeks Report Within 24 Hours
कोटा

कोटा:मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग से हड़कंप, सीनियर्स ने सुनाया सिर झुकाकर और हाथ पीछे बांधकर चलने का फरमान – Kota Medical College Faces Third Ragging Complaint In 38 Days, Nmc Seeks Report Within 24 Hours

November 19, 2026


Kota Medical College Faces Third Ragging Complaint in 38 Days, NMC Seeks Report Within 24 Hours

मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला

विस्तार

कोटा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक और मामला सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों पर फर्स्ट ईयर के जूनियर छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि महज 38 दिनों के भीतर रैगिंग की तीसरी शिकायत सामने आई है।

इस बार सीनियर छात्रों के फरमान ने जूनियर छात्रों को परेशान कर दिया। आरोप है कि सीनियर्स ने जूनियर छात्रों को निर्देश दिए कि वे हमेशा सिर झुकाकर चलें और अपने दोनों हाथ पीछे बांधकर रखें। इतना ही नहीं जूनियर छात्रों को बाल छोटे रखने और सीनियर छात्रों को सलामी देने का भी फरमान सुनाया गया। फर्स्ट ईयर के छात्रों का आरोप है कि सीनियर्स उनके साथ छात्रों जैसा नहीं, बल्कि गुलामों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। कॉलेज परिसर में इस तरह के नियम थोपकर जूनियर छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, एसीबी जांच जारी रहेगी

मामले को लेकर फर्स्ट ईयर के छात्रों ने चुप्पी तोड़ते हुए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी का दरवाजा खटखटाया है। छात्रों ने अपनी शिकायत के साथ व्हाट्सएप चैट के सबूत भी आयोग को भेजे हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर रैगिंग और जूनियर छात्रों के साथ किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से जवाब तलब किया है। आयोग ने प्रिंसिपल को 24 घंटे के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

अब सवाल यह है कि मेडिकल कॉलेज में लगातार सामने आ रही रैगिंग की शिकायतों पर आखिर कब प्रभावी रोक लगेगी? 38 दिन में तीसरी शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन की निगरानी और एंटी रैगिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें कॉलेज प्रशासन की जांच और एनएमसी को भेजी जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X