शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर :इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा, मराठी व्यंजनों का ले सकेंगे लुत्फ – Indore: A Marathi Food Festival, ‘jatra’, Will Begin In Indore On Friday; Visitors Will Be Able To Enjoy A Var
देवास

इंदौर :इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा, मराठी व्यंजनों का ले सकेंगे लुत्फ – Indore: A Marathi Food Festival, ‘jatra’, Will Begin In Indore On Friday; Visitors Will Be Able To Enjoy A Var

October 29, 2026


Indore: A Marathi food festival, 'Jatra', will begin in Indore on Friday; visitors will be able to enjoy a var

इंदौर में कल से लगेगा जत्रा मेला
– फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में मराठी व्यंजनों के जायके, पारंपरिक संस्कृति और रंगारंग प्रस्तुतियों से शहरवासी अगले तीन दिनों तक रूबरू हो सकेंगे। मराठी फूड फेस्टिवल ‘जत्रा’ शुक्रवार से शुरू होगा। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह मेला पिछले 26 वर्षों से लगाया जा रहा है। गांधी हॉल स्थित पोद्दार प्लाजा में 1 नवंबर तक चलने वाले जत्रा में रंग-बिरंगे फूड स्टॉल, हस्तशिल्प की सामग्री और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। इस बार मेले में मराठी व्यंजनों के करीब 45 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फूड जोन की खासियत यह है कि यहां के सभी स्टॉल गृहिणियों को दिए गए हैं और उनका संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। इसका उद्देश्य घरों में बनने वाले पारंपरिक और विशुद्ध मराठी स्वाद को लोगों तक पहुंचाना है।

हैंडीक्राफ्ट जोन में हस्तशिल्प, हस्तकरघा और घर में उपयोग आने वाली विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बार लघु उद्यमियों के 26 स्टॉल होंगे। दिवाली को ध्यान में रखते हुए विशेष सजावटी और उपयोगी सामग्री भी तैयार की गई है, जो मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगी।

जत्रा में महाराष्ट्र के कलाकार लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। 35 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति से रूबरू कराएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X