शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर में आरएसएस का एकत्रीकरण:एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे, पदाधिकारी भी होंगे शामिल – Rss Gathering In Indore: One Lakh Volunteers To Assemble; Office-bearers Will Also Participate
देवास

इंदौर में आरएसएस का एकत्रीकरण:एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे, पदाधिकारी भी होंगे शामिल – Rss Gathering In Indore: One Lakh Volunteers To Assemble; Office-bearers Will Also Participate

November 1, 2026


RSS gathering in Indore: One lakh volunteers to assemble; office-bearers will also participate

इंदौर में आरएसएस का एकत्रीकरण
– फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम बुधवार को इंदौर में आयोजित होगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4.30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को ‘चरैवेति एकत्रीकरण’ नाम दिया गया है।

इसमें एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर शहर की बस्तियों में स्वयंसेवक सक्रिय रहे हैं। दशहरे के बाद 400 से अधिक बस्तियों में पथ संचलन भी निकाले गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मालवा प्रांत में वर्षभर अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।

शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर इंदौर में यह बड़ा आयोजन रखा गया है। आरएसएस की अखिल भारतीय बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी। परंपरा के अनुसार, जिस शहर में यह बैठक आयोजित होती है, वहां एक बड़े एकत्रीकरण के जरिए संघ के पदाधिकारी स्वयंसेवकों से संवाद करते हैं। दो साल पहले इस तरह का कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया था। इस बार इसकी मेजबानी डेली कॉलेज करेगा।

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों के बौद्धिक से पहले स्वयंसेवक घोष और परेड का प्रदर्शन करेंगे। इसमें कौन-कौन से पदाधिकारी शामिल होंगे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने डेली कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया है। सड़कों पर डामरीकरण का काम भी कराया गया है। कार्यक्रम में शहर के कुछ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X