रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इमर्शन रॉड से करते हैं पानी को गर्म तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा – If You Heat Water With An Immersion Rod, Know These Safety Rules In Hindi
यूटिलिटी

इमर्शन रॉड से करते हैं पानी को गर्म तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा – If You Heat Water With An Immersion Rod, Know These Safety Rules In Hindi

November 23, 2026


Immersion Rod Safety Rules India: सर्दियों में नहाने या रोजमर्रा के कामों के लिए पानी गर्म करने में इमर्शन रॉड काफी काम आती है और समय भी बचाती है। हालांकि, बिजली और पानी के साथ जुड़े होने के कारण जरा-सी लापरवाही करंट लगने या शॉर्ट सर्किट जैसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। कई लोग इस्तेमाल करते समय जल स्तर, प्लग और तार की स्थिति पर ध्यान नहीं देते, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

सही नियम और सावधानियां अपनाकर इस उपकरण को सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

If You Heat Water With an Immersion Rod, Know These Safety Rules in hindi

इमर्शन रॉड से पानी गर्म
– फोटो : AI

पानी में रॉड डालते समय इस बात का रखें ध्यान

  • रॉड को पानी में डुबोने के बाद ही स्विच ऑन करें और यह सुनिश्चित करें कि पानी का स्तर रॉड पर बने अधिकतम या न्यूनतम निशान के बीच हो।
  • पानी में हाथ डालते समय या रॉड निकालते समय स्विच हमेशा बंद रखें।
If You Heat Water With an Immersion Rod, Know These Safety Rules in hindi

किस तरह की बाल्टी चुनें?
– फोटो : AdobeStock

किस तरह की बाल्टी चुनें?

  • इमर्शन रॉड से पानी गर्म करने के लिए हमेशा प्लास्टिक या फाइबर की मजबूत बाल्टी ही चुनें।
  • अगर आप लोहे या स्टील का बाल्टी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको करंट लगने का खतरा रहता है।
  • रॉड को बाल्टी के किनारे पर क्लैंप से ठीक से टिकाएं ताकि वह उलटे या नीचे न गिरे।
If You Heat Water With an Immersion Rod, Know These Safety Rules in hindi

इमर्शन रॉड से पानी गर्म
– फोटो : AI

तार और प्लग जरूर जाचें

  • इस्तेमाल से पहले रॉड के तार, प्लग और सॉकेट में कोई कट, जलन या ढीलापन न हो, यह जरूर देख लें।
  • गीले हाथों से प्लग या स्विच को छूने से बचें और खराब तार होने पर खुद जुगाड़ न करें।
If You Heat Water With an Immersion Rod, Know These Safety Rules in hindi

वायरिंग
– फोटो : Adobe Stock

इस्तेमाल के दौरान क्या न करें?

  • पानी गर्म होते समय उसे अकेला छोड़कर दूर न जाएं और बच्चों या पालतू जानवरों को पास न आने दें।
  • साथ जब तक पानी गर्म हो रहा हो उसमें हाथ डालकर न चक करें, क्योंकि इससे करंट लगने का खतरा रहता है। हमेशा स्विच ऑफ करके ही पानी या इमर्शन रॉड को छूएं।
  • इसलिए पानी जरूरत के हिसाब से गर्म हो जाए तो सबसे पहले स्विच बंद करें, फिर रॉड बाहर निकालें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X