उज्जैन:अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम को खदेड़ा, सरकारी वाहन तोड़े व नकदी लूटी, पिता-पुत्र गिरफ्तार – Ujjain: Excise Team Attacked During Illegal Liquor Raid, Stones Pelted; Father-son Duo Arrested

अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर पथराव
November 28, 2026

अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर पथराव
माकड़ोन क्षेत्र के सालनाखेड़ी गांव में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने अपने घर की छत से आबकारी कर्मचारियों पर पत्थर बरसाए, जिससे बचने के लिए कर्मचारियों को भागना पड़ा। इस दौरान हमलावरों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और जब्त शराब के साथ आबकारी कर्मचारियों की नकदी व विभागीय दस्तावेज भी लूट लिए। माकड़ोन थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को तराना आबकारी वृत्त की उपनिरीक्षक रानी सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि सालनाखेड़ी निवासी 43 वर्षीय जगदीश चौहान अवैध शराब का कारोबार करता है। वह अपने घर के सामने भट्टी की कच्ची शराब लेकर कहीं जाने की तैयारी में खड़ा है। सूचना पर आबकारी टीम तुरंत जगदीश के घर पहुंची। तलाशी के दौरान उसके हाथ में मौजूद झोले से कच्ची शराब के पाउच मिले। टीम जब इस शराब को जब्त कर रही थी, तभी जगदीश ने अपने परिजनों और अन्य साथियों को आवाज देकर बुला लिया।
ये भी पढ़ें: सिवनी: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, सदमे में बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ा, एक ही दिन में उजड़ा परिवार
आवाज सुनकर एकत्रित हुए परिजनों और साथियों ने आबकारी कर्मचारियों पर हमला कर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने अपने घर की छतों से कर्मचारियों पर तेजी से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिनसे बचने के लिए आबकारी आरक्षकों को वहां से भागना पड़ा। हमलावरों ने मौके पर खड़े सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा हमलावरों ने जब्त की जा रही अवैध शराब के साथ ही कर्मचारियों की नकदी, पर्स, आईडी कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लूट लिए।
पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को दबोचा
घटना के बाद उपनिरीक्षक रानी सिंह की रिपोर्ट पर माकड़ोन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने सालनाखेड़ी निवासी 43 वर्षीय जगदीश चौहान और उसके 19 वर्षीय बेटे कुलदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
November 28, 2026
पीएस पंत बने उज्जैन के नए चीफ इंजीनियर विस्तार सिंहस्थ-2028 के महाआयोजन की तैयारियों को रफ्तार देने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेशों के तहत विभाग के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जिनमें उज्जैन के तीन अधिकारी शामिल हैं। सबसे अहम […]
November 28, 2026
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच सराफा स्थित करीब 170 साल पुराने ऐतिहासिक खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को लेकर विवाद गहरा गया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण मंदिर का मुख्य ढांचा पहले ही हटाया जा चुका है। अब प्रशासन प्रतिमा को मूल स्थान से दूसरी जगह स्थानांतरित करना चाहता […]
