रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन:पहली बार पधारेंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, आठ साल के इंतजार के बाद शारदा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा – After 60 years wait ends! sringeri shankaracharya vidhushekhara bharati to visit ujjain for first time
उज्जैन

उज्जैन:पहली बार पधारेंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, आठ साल के इंतजार के बाद शारदा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा – After 60 years wait ends! sringeri shankaracharya vidhushekhara bharati to visit ujjain for first time

November 24, 2026


After 60 Years Wait Ends! Sringeri Shankaracharya Vidhushekhara Bharati To Visit Ujjain For First Time

श्रृंगेरी शंकराचार्य विधुशेखर भारती

विस्तार

शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती 26 नवंबर को महेश्वर से उज्जैन आएंगे। नगर आगमन पर वे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और विशेष पूजन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम देण्डिया स्थित शारदा मंदिर पहुंचेंगे। यहां सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास से जुड़े गोविंद मनसुरे ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी इस अवसर पर शामिल होने की संभावना है।

शहर के साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। शंकराचार्य महाराज सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन के लिए आशीर्वचन भी देंगे। मठ के शुभारंभ पर आसपास के तीन गांवों के ग्रामीणों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। वे 26 और 27 नवंबर को उज्जैन में प्रवास करेंगे और 28 नवंबर को राजस्थान के जडोली वीर के लिए रवाना होंगे।

मठ की स्थापना का लंबा इतिहास

उज्जैन में शृंगेरी मठ की स्थापना का इतिहास करीब छह दशक पुराना है। मठ के दस्तावेज के अनुसार, वर्ष 1966 में शृंगेरी के तत्कालीन शंकराचार्य ने उज्जैन में चातुर्मास किया था। इसी दौरान मठ की स्थापना का विचार सामने आया था। वर्ष 1997 में मठ स्थापना के प्रयासों के बीच करीब दो एकड़ जमीन एक रुपये वार्षिक लीज पर आवंटित की गई। यह जमीन सिंहस्थ क्षेत्र में होने के कारण निर्माण की अनुमति मिलने में देरी हुई।

देण्डिया में भूमि आवंटन और निर्माण

वर्ष 2016 से 2018 के बीच प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बाद सिंहस्थ क्षेत्र से बाहर जमीन का चयन किया गया। वर्ष 2018 में ग्राम देण्डिया में करीब दो एकड़ भूमि एक रुपये वार्षिक लीज पर आवंटित हुई। इसके बाद मठ का निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब आठ साल के प्रयासों के बाद वर्ष 2026 में भव्य शारदा मंदिर और मठ बनकर तैयार हुआ है। अब शंकराचार्य के सान्निध्य में यहां प्राण प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव आयोजित होगा।

युवा शंकराचार्य का परिचय

स्वामी विधुशेखर भारती का जन्म 24 जुलाई 1993 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुआ था। उन्होंने कम उम्र से ही वेद और शास्त्रों का अध्ययन शुरू कर दिया था। पांच वर्ष की आयु में उनका उपनयन संस्कार हुआ। उन्होंने अपने पिता और दादाजी के सान्निध्य में कृष्ण यजुर्वेद का अध्ययन किया। वर्ष 2009 में उन्होंने शृंगेरी शारदा पीठ में शास्त्रों की उच्च शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में वे दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठ, शृंगेरी के जगद्गुरु शंकराचार्य के रूप में धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X