शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तरकाशी:गोमुख ट्रैक पर नहीं जा सकेंगे पर्यटक, हिमस्खलन के खतरे के बीच लगाई गई अनिश्चितकालीन रोक – Gangotri National Park Closes Gaumukh Trek Indefinitely Due To Avalanche Risk And Damaged Route Uttarkashi
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी:गोमुख ट्रैक पर नहीं जा सकेंगे पर्यटक, हिमस्खलन के खतरे के बीच लगाई गई अनिश्चितकालीन रोक – Gangotri National Park Closes Gaumukh Trek Indefinitely Due To Avalanche Risk And Damaged Route Uttarkashi

November 1, 2026


Gangotri national park closes gaumukh trek indefinitely due to avalanche risk and damaged route Uttarkashi

गोमुख ट्रैक

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी के बाद अनिश्चितकालीन अस्थायी रोक लगा दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों ट्रैक पर अधिक बर्फबारी होने के कारण हिमस्खलन का खतरे के साथ ही कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त है। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बीते बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी होने के कारण वहां पर हिमस्खलन का खतरा बना है। साथ ही अधिक बर्फ के कारण कई स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त भी हुआ है। गंगोत्री नेशनल पार्क के अनुसार बर्फबारी के कारण भोजबासा व तपोवन क्षेत्र में सात ट्रैकर्स फंसे हुए हैं। हालांकि उन सभी से संपर्क हो गया है और वह सुरक्षित स्थान पर हैं।

ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

उनको गंगोत्री तक पहुंचाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हिमस्खलन आदि के खतरे को देखते हुए गोमुख ट्रैक पर अनिश्चिकालीन अस्थायी रोक लगा दी गई है। जब तक मौसम सहित ट्रैक पर आवाजाही के लिए स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक किसी को भी ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढे़ं…मसूरी: पहाड़ों की रानी में दिखा कुदरत का अद्भुत नजारा, विंटर लाइन की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए सैलानी

बीते सितंबर के अंत में गोमुख सहित गंगोत्री ग्लेशियर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी के कारण दो सौ से अधिक पर्वतारोही विभिन्न स्थानों में फंस गए थे। उस समय हेली सेवा और आईटीबीपी सहित एसडीआरएफ व वन विभाग ने इन सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X