रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:नौणी विवि के कुलपति का कार्यभार सौंपने पर एबीवीपी ने उठाए सवाल – Abvp Raises Questions Over The Handing Over Of The Vice-chancellor’s Charge At Nauni University

November 28, 2026


ABVP raises questions over the handing over of the Vice-Chancellor's charge at Nauni University

शिमला। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा को कुलपति का कार्यभार सौंपने के फैसले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सवाल उठाए हैं।

परिषद की प्रांत सह मंत्री तेजस्विनी सिंह गुलेरिया ने सरकार से इस निर्णय का आधार स्पष्ट करने और राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर इसकी समीक्षा करवाने की मांग की है। शिमला के एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में तेजस्विनी सिंह गुलेरिया ने कहा कि विधानसभा में 17 नवंबर को प्रस्तुत आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार विवि प्रशासन ने 31 जनवरी को डॉ. बवेजा का नाम ओडीआई सूची में शामिल करने की अनुशंसा की थी। इसके बावजूद नौ मई को उन्हें कुलपति का कार्यभार सौंप दिया। उन्होंने विजिलेंस मैनुअल के पैरा 6.4 का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि ओडीआई सूची में नाम शामिल होने के बावजूद उन्हें विजिलेंस क्लीयरेंस कैसे जारी किया। उन्होंने डॉ. बवेजा से जुड़े सीबीआई के तीन मामलों और उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी आरोपपत्र का भी उल्लेख किया। एबीवीपी ने सरकार से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने और नियुक्ति संबंधी निर्णय की निष्पक्ष समीक्षा करवाने की मांग की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X