रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम ने दी प्रस्ताव को मंजूरी – Uttarakhand Civic Body Employees To Get Increased Dearness Allowance Cm Dhami Approves Proposal
रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड:निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम ने दी प्रस्ताव को मंजूरी – Uttarakhand Civic Body Employees To Get Increased Dearness Allowance Cm Dhami Approves Proposal

November 21, 2026


Uttarakhand civic body employees to get increased dearness allowance CM dhami approves proposal

सीएम धामी
– फोटो : सूचना

विस्तार

निकायों व सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी बढ़ा महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निकायों में छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन एवं भत्ते ले रहे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एक जुलाई, 2026 से 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत प्रतिमाह दिया जाएगा।

इसके अलावा पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन एवं भत्ते प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक जुलाई, 2026 से 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत प्रतिमाह देने को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी। मुख्यमंत्री द्वारा 178 आरक्षी, पीएससी एवं आईआरबी कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने के प्रस्ताव को अनुमति दी।

ये भी पढे़ं…शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर परिसर स्थित सामुदायिक भवन का नाम पूर्व पालिका अध्यक्ष स्व. सोबन सिंह नेगी के नाम पर अनुमोदन प्रदान किया। इसके अलावा ग्राम सराय स्थित भूमि क्रय करने से संबंधित संभावित अनियमितताओं के प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार वरुण चौधरी के निलंबन की अवधि 29 नवंबर से विस्तार करने की अनुमति दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X