शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें – Heavy Snowfall In Gangotri And Gaumukh Trek Rain In Mussoorie Brings Cold Wave Kedarnath Uttarakhand Weather
उत्तरकाशी

October 29, 2026

पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी तो वादियों का नजारा और भी खूबसूरत हो गया। गंगोत्री से गोमुख तक फेद चादर बिछ गई। वहीं, मसूरी में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। 

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है।

Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather

गोमुख ट्रैक पर बर्फबारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह से हो रही बारिश के चलते मसूरी शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर में घूमने-फिरने पहुंचे पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather

गोमुख में बर्फबारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather

गंगोत्री में बर्फबारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

ये भी पढे़ं…केदारनाथ धाम में बर्फबारी: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु उत्साहित

Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather

गंगोत्री में बर्फबारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X