उत्तराखंड:बारिश की बेरुखी से नवंबर में गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम – Uttarakhand Weather Update Lack Of Rain Leads To Warm Conditions In November Cool Mornings And Evenings

उत्तराखंड में मौसम
November 22, 2026

उत्तराखंड में मौसम
बारिश नहीं होने से नवंबर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आमतौर पर इस महीने ठंड का असर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे बारिश की बेरुखी को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन के तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होने से लोग सर्दियों की पूरी दस्तक का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकाें के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड: चुनावी रण में मैदान जीतने के लिए भाजपा करेगी ‘शक्ति’ का वार, बनाई रणनीति, राजनाथ भी दे गए नौ मंत्र
इसके बाद 24 से 28 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 27.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। उधर इस महीने बारिश का आंकड़ा सामान्य से 49 फीसदी नीचे है।
November 29, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीनन विस्तार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 दिसंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार उनका प्रवास कुमाऊं में होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र […]
November 28, 2026
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची उत्तराखंड – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कमेटी की चेयरपर्सन दीपा दास मुंशी और सदस्यों अनिल चौधरी व पाल भाई अंबलिया का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। ये […]
November 28, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
