रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:शादी समारोह में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; परिजनों में शोक – Bjp Worker On His Way To Attend A Wedding Ceremony Crushed To Death By An Unidentified Vehicle In Rudrapur
ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड:शादी समारोह में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; परिजनों में शोक – Bjp Worker On His Way To Attend A Wedding Ceremony Crushed To Death By An Unidentified Vehicle In Rudrapur

November 21, 2026


BJP worker on his way to attend a wedding ceremony crushed to death by an unidentified vehicle in rudrapur

Accident
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लालकुआं में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिंदुखेड़ा निवासी 46 वर्षीय भोलानाथ शर्मा को धर्मपुर और भूरारानी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, भोलानाथ शर्मा शनिवार शाम करीब पांच बजे बिंदुखेड़ा स्थित अपने घर से लालकुआं जाने के लिए पैदल निकले थे। उन्हें ओमेक्स अंडरपास तक पहुंचना था, जहां से वाहन पकड़कर शादी समारोह में जाना था। वह धर्मपुर और भूरारानी के बीच पहुंचे ही थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

भोलानाथ शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में शोक छा गया। विधायक शिव अरोड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने भोलानाथ शर्मा को पार्टी का समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए दुख जताया।

विधायक ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X