उत्तराखंड: अधिकारी का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर कर मेट्रो हॉस्पिटल को भेजा नोटिस, सूचना आयोग ने जांच के लिए भेजा – Uttarakhand Information Commission Orders Probe Into Forged Signatures On Metro Hospital Notice

उत्तराखंड सूचना आयोग
ग्राफिक्स
November 2, 2026

उत्तराखंड सूचना आयोग
ग्राफिक्स
उत्तराखंड सूचना आयोग ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि असली विषय सूचना पाना नहीं है। आरटीआई का असली उद्देश्य श्रम विभाग में हुई उस अनियमितता को सामने लाना है जिसमें कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर एक संस्थान को नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने मामले की जांच के लिए अपने आदेश की प्रति श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है।
दरअसल, सुरेश चंद्र आर्य ने श्रम विभाग के एक कार्यालय में आरटीआई दाखिल कर उन दस्तावेजों की मांग की थी जिन पर उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर कर मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टीट्यूट सिडकुल से कर बकाए की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों से यह स्पष्ट हुआ है कि अधिकारी के हस्ताक्षर पर जारी नोटिस पर अस्पताल से 21,85,251 रुपये का कर प्राप्त किया जा चुका है।
सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की
अस्पताल पर अब भी 9,88,970 रुपये का कर बकाया होने की बात कही गई है जिसकी वसूली के लिए विभागीय कार्रवाई चल रही है। वहीं, अधिकारी द्वारा आयोग के सामने उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और तर्कों से स्पष्ट हुआ है कि उक्त नोटिस पर अंकित हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। विभाग से आरटीआई में सही सूचना न मिलने पर उन्होंने पहले विभागीय अपील दायर की थी। विभागीय आदेश के बाद भी उचित जवाब न मिलने पर उन्होंने सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की थी।
ये भी पढे़ं…देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
आयुक्त दलीप सिंह आर्य ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि मामला सूचना पाने का नहीं, बल्कि विभागीय अनिमितता को सामने लाने का है। उन्होंने सुरेश चंद्र आर्य को उपयुक्त जांच विकल्प पाने की सलाह देते हुए आदेश की प्रति उच्च अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया जिससे मामले का सच सामने आ सके।
November 13, 2026
घरों में शुद्धता के साथ तैयार किया गया कद्दू-भात बाजारों में शुरू हुई खरीदारी, घर लौटने लगे पूर्वांचल के लोग छठ महापर्व का शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुभारंभ हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर रुड़की में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को […]
November 13, 2026
छठ पूजा पर अपने घर पहुंचने की उत्सुकता में प्रवासियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री बिहार और पूर्वांचल की ओर रवाना हुए। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोगों को बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल […]
November 13, 2026
आईआईटी रुड़की – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्र का शव हॉस्टल के दूसरे तल पर स्थित कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को […]
