शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार:बुग्गावाला क्षेत्र में पानी की टंकी पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, घटना से इलाके में सनसनी – Youth Found Dead Hanging From Water Tank In Buggawala Village Of Haridwar
हरिद्वार

हरिद्वार:बुग्गावाला क्षेत्र में पानी की टंकी पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, घटना से इलाके में सनसनी – Youth Found Dead Hanging From Water Tank In Buggawala Village Of Haridwar

November 2, 2026


Youth found dead hanging from water tank in buggawala village of haridwar

युवक शव मिला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम गोमतीपुरा बुधवाशाहिद में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र सिलेखू (20 वर्ष) निवासी ग्राम गोमतीपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  मौत के करणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X