शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड: एसओपी का इंतजार किए बिना शुरू होगी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी, अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित – Meghalaya National Games 2027 Uttarakhand To Begin Preparations Without Waiting For Sop Approval
पौड़ी

उत्तराखंड: एसओपी का इंतजार किए बिना शुरू होगी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी, अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित – Meghalaya National Games 2027 Uttarakhand To Begin Preparations Without Waiting For Sop Approval

November 2, 2026


Meghalaya national games 2027 uttarakhand to begin preparations without waiting for SOP approval

खेल मंत्री रेखा आर्या
– फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

खेल विभाग एसओपी का इंतजार किए बिना अगले साल 2027 में फरवरी-मार्च में मेघालय में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू करेगा। विभाग ने आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक एसओपी का प्रस्ताव वित्त विभाग में है। हालांकि अभी विभागीय स्तर पर इसकी मंजूरी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि एसओपी की मंजूरी की प्रक्रिया अपने स्तर पर चल रही है लेकिन इसके कारण राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को रोका नहीं जाएगा। आयोजन से जुड़ी प्रारंभिक तैयारियां और आवश्यक कार्य पहले से शुरू किए जाएंगे ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सके। विभाग का फोकस खेल स्थलों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को समय पर तैयार करने पर रहेगा।

एसओपी को मंजूरी मिलने के बाद तैयारियों की प्रक्रिया को उसके अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा। अपर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण अजय अग्रवाल के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए एसओपी का प्रस्ताव निदेशालय शासन को भेज चुका है, इस पर वित्त विभाग की ओर से आपत्ति लगाई गई थी। आपत्ति का निपटारा कर इसे शासन को भेजा जा चुका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X