Pithoragarh News:नवदीप ने सूर्य नमस्कार का नया रिकाॅर्ड बनाया – Navdeep Set A New Record For Surya Namaskar
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय एकता दिवस पर योग गुरु नवदीप जोशी ने 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार किए। उन्होंने तालकटोरा स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल कर योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। इस पर योग गुरु को सम्मानित किया गया।
यह रिकॉर्ड भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बना। डॉ. जोशी ने बताया कि यह उपलब्धि भारतीय ज्ञान परंपरा, स्वास्थ्य और अध्यात्म को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य सूर्य नमस्कार की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाना भी है।
