मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुद्रपुर:धान का भुगतान और मुआवजा अटकने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी – Farmers Staged A Sit-in Protest At Rudrapur Collectorate Premises Over Non-payment And Compensation For Paddy
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर:धान का भुगतान और मुआवजा अटकने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी – Farmers Staged A Sit-in Protest At Rudrapur Collectorate Premises Over Non-payment And Compensation For Paddy

November 17, 2026


Farmers staged a sit-in protest at Rudrapur Collectorate premises over non-payment and compensation for paddy

कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का प्रदर्शन

विस्तार

रुद्रपुर में धान खरीद के डेढ़ महीने बाद भी भुगतान नहीं मिलने और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा अटकने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।

इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के बावजूद कई किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला है। वहीं, कृषि सीजन में डीएपी खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजपुर, काशीपुर और गदरपुर में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बावजूद प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।

किसानों ने पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने, बकाया भुगतान तत्काल जारी करने और नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X