उपलब्धि:आईआईटी बीएचयू बना एशिया का 219वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान, 18 रैंक की उछाल; क्यूएस रैंकिंग में जलवा – Iit Bhu Ranked 38th In Qs Southern Rankings Of Varanasi

IIT BHU
November 5, 2026

IIT BHU
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में 18 रैंक की उछाल के साथ आईआईटी बीएचयू एशिया का 219वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया है। पिछले साल संस्थान 237वें स्थान पर था। वहीं, क्यूएस दक्षिण एशिया रैंकिंग में भी संस्थान ने 11 स्थान का सुधार करते हुए 38वां स्थान हासिल किया। पिछले साल इस रैंकिंग में संस्थान 49वें स्थान पर था। क्यूएस की ओर से जारी एशिया रैंकिंग में 1722 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया जिनमें भारत के 325 संस्थान शामिल हैं।
संस्थान रैंकिंग समिति के उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार दुबे ने बताया कि आईआईटी बीएचयू का प्रति संकाय शोध पत्र के मानक में संस्थान तीन स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, नियोक्ता प्रतिष्ठा के क्षेत्र में 50 स्थानों का सुधार करते हुए 163वां स्थान हासिल किया है। अकादमिक प्रतिष्ठा के मानक में भी संस्थान को 57 रैंक की उछाल मिली है। इसमें 234वां स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान रैंकिंग समिति के अध्यक्ष और निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि एशिया और भारत के संस्थानों की बढ़ती भागीदारी के बीच आईआईटी बीएचयू ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। संस्थान नवाचार, उच्च प्रभाव वाले शोध और वैश्विक उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। आईआईटी बीएचयू की रैंकिंग में यह सुधार शोध क्षमताओं को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय और औद्योगिक साझेदारियों का विस्तार करेंगे।
November 13, 2026
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री। विस्तार छठ महापर्व पर घर पहुंचने की ऐसी मजबूरी कि ट्रेन में सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। नतीजतन यात्रियों को बाथरूम में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही […]
November 13, 2026
दीपावाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ गई। बृहस्पतिवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 35 से अधिक मरीज अस्थमा बीमारी के पहुंचे। मरीजों की उम्र 50 से 70 साल के बीच थी। जिला अस्पताल में रोजाना 800 की ओपीडी होती […]
November 13, 2026
नगर के वार्ड संख्या 15 शिवाजी नगर में 30 लाख रुपये की लागत से 350 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे लोगों का आवागमन अब सुगम हो गया है। सीसीरोड बनने के बाद समस्या का समाधान हो गया है। इस निर्माण कार्य से वार्ड की सड़क व्यवस्था में सुधार […]
