रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट:पूर्व कपल के बीच खत्म हुई कानूनी जंग, जानें संपत्ति को लेकर कैसे बनी सहमति – Angelina Jolie And Brad Pitt Have Settled Their Long-running Legal Battle Over Their French Winery
मनोरंजन

November 26, 2026

Angelina Jolie and Brad Pitt have settled their long-running legal battle over their French winery

एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट

विस्तार

हॉलीवुड के पूर्व कपल एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट के बीच चल रहे लंबे विवाद का अंत हो गया। पूर्व कपल के बीच अपनी फ्रांसीसी वाइनरी शैतो मिरावल को लेकर काफी समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। इसी के साथ दोनों के तलाक का मामला भी कोर्ट में है। 

क्या है वाइनरी विवाद 

हॉलीवुड सितारे एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट ने शैतो मिरावल को लेकर चल रहे अपने लंबे कानूनी विवाद में अदालत के बाहर समझौता कर लिया है। शैतो मिरावल एक फ्रांसीसी वाइनरी है जिसके वे कभी संयुक्त रूप से मालिक थे। यह विवाद 2016 में उनके अलग होने के बाद शुरू हुआ था और इसमें दुर्व्यवहार के आरोप, समझौतों के उल्लंघन के दावे और व्यवसाय में जोली की शेयर्स की बिक्री शामिल थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X