रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एआई से बनाया कलेक्टर का जाली आदेश:बाइक छुड़ाने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार – Ai Creates Fake Collector’s Order: Two Youths Arrested For Getting Their Bike Released
दुर्ग-भिलाई

एआई से बनाया कलेक्टर का जाली आदेश:बाइक छुड़ाने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार – Ai Creates Fake Collector’s Order: Two Youths Arrested For Getting Their Bike Released

November 15, 2026


AI creates fake collector's order: Two youths arrested for getting their bike released

गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

दुर्ग जिले के भिलाई में आबकारी मामले में जब्त अपनी मोटरसाइकिल को छुड़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सहारा लेकर कलेक्टर का जाली आदेश बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इस फर्जी सरकारी आदेश को भिलाई के सेक्टर-1 स्थित आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया था। अधिकारियों को दस्तावेज पर संदेह होने के बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से फर्जी आदेश की प्रति और अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

जाली आदेश से अधिकारियों को हुआ संदेह

पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी भोजराम रत्नाकर ने भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवक आबकारी नियंत्रण कक्ष पहुंचे थे। दोनों ने वर्ष 2025 के ए आबकारी प्रकरण में जब्त अपनी होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को वापस पाने के लिए दुर्ग कलेक्टर के नाम से जारी आदेश पेश किया। जब अधिकारियों ने आदेश देखा, तो उन्हें दस्तावेज पर शक हुआ। इसके बाद विभागीय स्तर पर उस दस्तावेज का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि कलेक्टर के नाम से जारी बताया जा रहा आदेश असली नहीं है, बल्कि इसे फर्जी तरीके से तैयार किया गया था। जालसाजी का खुलासा होने पर आबकारी अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। भिलाई भट्ठी थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए उन्होंने एआई की मदद से कलेक्टर के नाम का फर्जी आदेश तैयार किया था, ताकि आबकारी अधिकारियों को भरोसा दिलाकर गाड़ी वापस ली जा सके।

अदालत ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा

मामले में पुलिस ने जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32) और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जय कुमार ग्राम मोहरेंगा के सतनामी पारा का निवासी है, जबकि युगल किशोर भी ग्राम मोहरेंगा का ही निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X