रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान – Bulldozers Clear 22 Acres Of Encroachment In Rajnandgaon; Playground To Be Built
दुर्ग-भिलाई

सीजी:राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान – Bulldozers Clear 22 Acres Of Encroachment In Rajnandgaon; Playground To Be Built

November 15, 2026


Bulldozers clear 22 acres of encroachment in Rajnandgaon; playground to be built

नगर पालिका निगम राजनांदगांव

विस्तार

राजनांदगांव जिला प्रशासन ने नंदई-बसंतपुर क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 22 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसंतपुर स्थित कोढ़ीखाना क्षेत्र में लंबे समय से बने अवैध भवनों तथा अन्य ढांचों को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासनिक जांच के दौरान शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद यह प्रशासनिक कदम उठाया गया।

अनधिकृत निर्माण पर चला बुलडोजर

एसडीएम गौतम पाटिल के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर 22 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर शासन का अधिकार फिर से स्थापित किया। कोढ़ीखाना क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बनी इमारतों को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले गहन पड़ताल कराई थी। जांच में अवैध कब्जे का तथ्य सही मिलने के बाद पूरी भूमि को खाली कराया।

खेल मैदान निर्माण की कार्ययोजना

मुक्त कराई गई इस भूमि का उपयोग जनहित और शासकीय गतिविधियों के संचालन के लिए होगा। नगर पालिका निगम इस भूखंड के लिए विशेष योजना तैयार कर रहा है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार यहां सुव्यवस्थित खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनहित से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं को भी धरातल पर उतारने की तैयारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X