सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:सामाजिक सेवा में योगदान के लिए डॉ. रमेश धारीवाल को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान – Dr. Ramesh Dhariwal To Receive National Honor For His Contribution To Social Service
जींद

Jind News:सामाजिक सेवा में योगदान के लिए डॉ. रमेश धारीवाल को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान – Dr. Ramesh Dhariwal To Receive National Honor For His Contribution To Social Service

November 16, 2026


Dr. Ramesh Dhariwal to receive national honor for his contribution to social service

फोटो। डॉ. रमेश धारीवाल

जींद। राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला के मुख्याध्यापक डॉ. रमेश धारीवाल को शिक्षा, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कमला देवी जन सेवा संस्थान, सीकर (राजस्थान) की ओर से उन्हें 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

डॉ. रमेश धारीवाल ने शारीरिक निशक्तता के बावजूद शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सेवाकाल के दौरान कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने और सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए प्रयास किए। इसके अलावा उन्होंने औपचारिक और गैर औपचारिक शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

डॉ. धारीवाल ने पोलियो उन्मूलन, एड्स नियंत्रण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने में भी योगदान दिया है। सामाजिक समस्याओं को उजागर करने और लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने काव्य रचनाओं का भी सहारा लिया। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विभिन्न संस्थाएं उन्हें पहले भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान कर चुकी हैं।

संस्थान के अनुसार डॉ. धारीवाल की उपलब्धियों और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X