गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक पेड़ा खाएंगे तो भर जाएगा मन, 200 ग्राम वजन और कीमत सिर्फ 100 रुपये
लाइफ़स्टाइल

एक पेड़ा खाएंगे तो भर जाएगा मन, 200 ग्राम वजन और कीमत सिर्फ 100 रुपये

November 19, 2026


Last Updated:

Jamshedpur Famous Jumbo Peda: मिठाई खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो जमशेदपुर का जंबो पेड़ा आपको जरूर पसंद आएगा. यहां शीतला मंदिर के पास स्थित बजरंग लिट्टी भंडार में करीब 200 ग्राम वजन का पेड़ा महज 100 रुपये में मिलता है. खास बात यह है कि यह दुकान करीब 60 साल पुरानी है और अब परिवार की तीसरी पीढ़ी इसे संभाल रही है. खोआ, दूध, चीनी और इलायची से तैयार होने वाले इस पेड़े को बनाने में करीब दो घंटे का समय लगता है. अपने बड़े आकार और खास स्वाद के कारण यह मिठाई शहर के साथ दूर-दराज के लोगों के बीच भी लोकप्रिय है.

अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं, तो जमशेदपुर में एक ऐसी जगह है. जहां आपको आम पेड़े से कई गुना बड़ा और खास स्वाद वाला पेड़ा खाने को मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इस पेड़े का वजन करीब 200 ग्राम है. इसे जंबो पेड़ा के नाम से जाना जाता है. इसकी कीमत मात्र 100 रुपये है. हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के शीतला मंदिर के समीप स्थित बजरंग लिट्टी भंडार की. जहां मिलने वाला यह जंबो पेड़ा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

जमशेदपुर के दुकान के संचालक रोहित बताते हैं कि उनकी दुकान करीब 60 साल पुरानी है. फिलहाल परिवार की तीसरी पीढ़ी इस दुकान को संभाल रही है. इतने वर्षों से दुकान की पहचान अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण बनी हुई है. यहां तैयार होने वाला जंबो पेड़ा भी लोगों के आकर्षण का खास केंद्र है. इसे खरीदने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचते हैं. इतना ही नहीं, दूर-दराज के लोग भी इस खास पेड़े का ऑर्डर देते हैं.

रोहित बताते हैं कि इस पेड़े को बनाने में मुख्य रूप से खोआ, दूध और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं की जाती है. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए केवल इलायची डाली जाती है. यही इसकी खासियत है कि कम सामग्री में भी इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस जंबो पेड़े को तैयार करने के लिए दानेदार खोआ को करीब दो घंटे तक लगातार चलाया जाता है, ताकि वह अच्छी तरह पककर सही बनावट और स्वाद हासिल कर सके. इसके बाद इसे पेड़े का आकार दिया जाता है. तैयार होने के बाद इसका वजन करीब 200 ग्राम होता है. यानी एक ही पेड़ा खाने से आपको मिठाई का भरपूर स्वाद मिल जाता है.

अगर आप भी पारंपरिक मिठाई के शौकीन हैं और कुछ अलग चखना चाहते हैं, तो शीतला मंदिर के समीप बजरंग लिट्टी भंडार जरूर पहुंच सकते हैं. यहां मिलने वाला जंबो पेड़ा न सिर्फ अपने बड़े आकार, बल्कि 60 साल पुरानी दुकान की परंपरा और खास स्वाद के कारण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. महज 100 रुपये में मिलने वाला यह पेड़ा मिठाई प्रेमियों के लिए एक खास विकल्प है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X