बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिना कर्लर-स्ट्रेटनर के 15 मिनट में बनाएं 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल, एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
लाइफ़स्टाइल

बिना कर्लर-स्ट्रेटनर के 15 मिनट में बनाएं 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल, एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका

November 18, 2026


Last Updated:

5 Easy Hairstyles Without Curler-Straightener: आजकल बालों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर स्टाइल अपनाते हैं. खासकर घुंघराले और उलझे बालों को संवारने के लिए अक्सर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर और टोंग जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में बोकारो के चर्चित हेयर एक्सपर्ट महेंद्र ने बिना किसी हीटिंग टूल्स के घर पर ही पांच खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाने के तरीके साझा किए हैं, जिन्हें महज 5 से 15 मिनट में पेंसिल, दुपट्टा, रबर बैंड और बॉबी पिन जैसी सामान्य चीजों की मदद से तैयार किया जा सकता है.

एक्सपर्ट महेंद्र के अनुसार, ट्विस्टेड साइड हेयर स्टाइल एक आसान और आकर्षक विकल्प है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को सामने से लेकर पीछे तक दो सेक्शन में बांट लें. इसके बाद दोनों तरफ के बालों को उंगलियों की मदद से ट्विस्ट करते हुए पीछे की ओर ले जाएं और फिर बॉबी पिन की सहायता से दोनों सेक्शन को अच्छी तरह लॉक कर दें. इस हेयर स्टाइल में सामने की ओर कुछ खुले बाल चेहरे पर गिरते हैं, जो इसे नेचुरल और आकर्षक लुक देते हैं. इसे कैजुअल आउटफिट के साथ-साथ पार्टी वियर पर भी अपनाया जा सकता है.

वहीं, अगर आप किसी पार्टी या खास मौके पर स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो मेसी बन अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों में वेव्स क्रिएट करना होता है. इसके लिए हीटिंग टूल्स की जगह पेंसिल, बैंगल्स या दुपट्टे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बालों के छोटे-छोटे सेक्शन लेकर इन्हें पेंसिल या दुपट्टे पर ट्विस्ट करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों के सूखने पर इन्हें खोलने से खूबसूरत वेव्स देखने को मिलेंगे. फिर बालों को ऊपर की ओर पोनीटेल में बांधें और उन्हें ट्विस्ट करते हुए बन का आकार दें. बॉबी पिन की मदद से इसे सेट कर लें. यह हेयर स्टाइल साड़ी और पार्टी वियर के साथ काफी आकर्षक लगता है.

हेयर एक्सपर्ट महेंद्र के अनुसार, साइड पोनीटेल कम समय में तैयार होने वाला स्टाइलिश हेयर स्टाइल है. इसके लिए बालों को एक तरफ करके अच्छी तरह कंघी करें और सभी बालों को एक साइड में इकट्ठा कर लें. रबर बैंड की मदद से पोनीटेल बना लें. सामने की ओर कुछ बालों को खुला छोड़ने से यह हेयर स्टाइल और भी खूबसूरत दिखाई देता है. इसे कॉलेज, ऑफिस या किसी सामान्य आउटिंग के लिए अपनाया जा सकता है. क्रिस्टल ब्रेड हेयर स्टाइल खास मौकों के लिए एक खूबसूरत विकल्प है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों में बिना हीटिंग टूल्स की मदद से हल्के वेव्स तैयार किए जाते हैं. इसके बाद बालों को ट्विस्ट करते हुए पुलिंग टेक्निक की मदद से कुछ लटों को बाहर निकालें, जिससे बालों में आकर्षक पैटर्न दिखाई देने लगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब बालों की ब्रेड बनाएं और ऊपर की ओर खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज या क्रिस्टल लगाकर इसे सजाएं. इस हेयर स्टाइल की खासियत यह है कि इसमें किसी भी तरह के डैमेजिंग हॉट टूल्स की जरूरत नहीं पड़ती.आखिर में है ट्विस्टेड बैंग्स, खासकर न्यू जेनरेशन के बीच पसंद किया जाने वाला हेयर स्टाइल. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सामने के बालों को दो छोटे सेक्शन में बांट लें. दोनों सेक्शन को उंगलियों की मदद से हल्का ट्विस्ट करें और लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें. इस दौरान पीछे के बालों को पोनीटेल में बांधा जा सकता है. इसके बाद सामने के ट्विस्टेड बालों को खोलने पर दोनों तरफ खूबसूरत वेव्स दिखाई देंगे. इससे चेहरे के आसपास के बालों को नेचुरल और स्टाइलिश लुक मिलता है.

हेयर एक्सपर्ट महेंद्र के मुताबिक, बिना हीटिंग टूल्स के बालों में वेव्स बनाने के लिए पेंसिल और दुपट्टे का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए बालों के छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर उन्हें पेंसिल या दुपट्टे पर ट्विस्ट करना होता है. इसके बाद बालों को कुछ समय तक सूखने के लिए छोड़ दें. पूरी तरह सूखने के बाद जब इन्हें खोला जाता है, तो बालों में खूबसूरत नेचुरल वेव्स दिखाई देते हैं. आखिर में महेंद्र बताते हैं कि इस तकनीक के लिए बाल लगभग 80 प्रतिशत सूखे होने चाहिए. बालों में नमी रहने पर उन्हें ट्विस्ट करके सेट किया जा सकता है और सूखने के बाद खोलने पर बेहतर वेव्स मिल सकते हैं. इस तरह घर में मौजूद सामान्य चीजों की मदद से बिना हीटिंग टूल्स के भी अलग-अलग हेयर स्टाइल तैयार किए जा सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X