रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक फोन कॉल और फिर 28 छक्कों की बरसात!:आखिर किसकी सलाह ने वैभव सूर्यवंशी को बेखौफ बनाया? 30 मिनट तक हुई बातचीत – Vaibhav Sooryavanshi Reveals Yuvraj Singh’s 30-minute Call Behind His Historic 204-run Knock
क्रिकेट

November 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Reveals Yuvraj Singh's 30-Minute Call Behind His Historic 204-Run Knock

वैभव ने किया खुलासा
– फोटो : Twitter

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। उनकी इस तूफानी पारी के पीछे एक खास शख्स की सलाह और 30 मिनट की फोन पर हुई बातचीत का भी अहम योगदान रहा। अब बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वैभव ने अपनी ऐतिहासिक पारी के पीछे की कहानी बताई और उस बातचीत का खुलासा किया।

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- युवराज सिंह के साथ 30 मिनट की फोन पर हुई बातचीत ने वैभव सूर्यवंशी की झिझक दूर कर दी। इसके बाद उन्होंने 28 छक्के और सात चौके की मदद से 204 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस युवा सनसनी ने अब अपनी अविश्वसनीय पारी के पीछे की कहानी बताई है और खुलासा किया है कि आखिर वह ऐतिहासिक पल कैसे आया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X