रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक शरीर और 2 सिर, गुजरात में पैदा हुआ अनोखा बछड़ा, आखिर व‍िज्ञान में क्‍या है इस दुर्लभ कंडीशन की वजह?
नॉलेज

एक शरीर और 2 सिर, गुजरात में पैदा हुआ अनोखा बछड़ा, आखिर व‍िज्ञान में क्‍या है इस दुर्लभ कंडीशन की वजह?

November 26, 2026


Last Updated:

दलवाना गांव में एक भैंस ने इस नवजात बछड़े को जन्म दिया, जिसके एक ही शरीर से दो सिर जुड़े हुए हैं. बछड़े का जन्म बाबूभाई ठाकोर के घर पर हुआ था. पर अब परिवार ये उम्‍मीद कर रहा है कि इस बछड़े की जान बच जाए.

एक शरीर और 2 सिर, गुजरात में पैदा हुआ अनोखा बछड़ाZoom

भैंस ने 2 सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है. (फोटो- X)

प्रकृति कई बार ऐसे चमत्‍कार द‍िखाती है, ज‍िसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है. ऐसा ही हुआ है गुजरात के बनासकांठा में, जहां एक भैंस ने 2 सिर वाले बछड़े को जन्‍म द‍िया है. दलवाना गांव में एक भैंस ने इस नवजात बछड़े को जन्म दिया, जिसके एक ही शरीर से दो सिर जुड़े हुए हैं. बछड़े का जन्म बाबूभाई ठाकोर के घर पर हुआ था. पर अब परिवार ये उम्‍मीद कर रहा है कि इस बछड़े की जान बच जाए. ये कंडीशन काफी दुर्लभ है और मेड‍िकल साइंस की दुनिया में इसे ‘डाइसेफली’ कहा जाता है.

2 स‍िर के साथ कैसे पैदा हुआ बछड़ा?
डासेफली एक दुर्लभ जन्‍मजात बीमारी है, ज‍िसकी वजह से क‍िसी जानवर के एक शरीर पर 2 सिर बन जाते हैं. यह पॉलीेफली नाम की असामान्‍यताओं के एक ग्रुप से जुड़ा है. इसमें जानवर के स‍िर 2 होते हैं पर शरीर एक ही होता है. ऐसा नहीं है कि यह देश का कोई पहला मामला है. इससे पहले भी छत्तीसगढ़, त्र‍िपुरा समेत कई जगह ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. यह कंडीशन प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती स्‍टेज में असामान्‍य डेवलेमपेंट से जुड़ी है. इसकी एक संभावित वजह यह हो सकती है कि एम्ब्रियो का पूरी तरह से अलग नहीं हुए, जो आइडेंटिकल ट्विन्स में डेवलप होना शुरू होता है.

कौन-कौन से अंग प्रभावित हो सकते हैं?
डाइसेफली से प्रभावित जानवरों में शरीर के अंदर के कुछ अंग दो हो सकते हैं या फिर दोनों सिरों के बीच साझा हो सकते हैं. इनमें पाचन तंत्र, सांस लेने से जुड़े अंग और नर्वस सिस्टम के कुछ हिस्से शामिल हो सकते हैं. अंगों की बनावट इस बात पर निर्भर करती है कि भ्रूण का विकास किस तरह हुआ है. कुछ जानवरों में दो अलग-अलग सिर और गर्दन होती हैं, लेकिन छाती, पेट और दूसरे अंग एक ही होते हैं.

क्या दो सिर वाले बछड़े जिंदा रह सकते हैं?
ऐसे बछड़ों का जिंदा रहना इस बात पर निर्भर करता है कि उनके जरूरी अंगों का विकास कितना हुआ है और उनमें कितनी गंभीर असामान्यता है. ऐसे जानवरों को सांस लेने, खाना खाने और शरीर के अंगों के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है. दिल, फेफड़ों और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी उनके जिंदा रहने की संभावना कम कर सकती हैं. कुछ दो सिर वाले जानवर लंबे समय तक जिंदा रहे हैं. जबकि कई ऐसे मामले हैं बछड़ों की मौत 4 से 10 द‍िन में हो जाती है.

गुजरात के इस बछड़े की क्या स्थिति है?
इस बछड़े के जिंदा रहने को लेकर अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता. बाबूभाई ठाकोर और उनका परिवार इसके ठीक होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने इसकी देखभाल करने की इच्छा भी जताई है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X