सिंगरौली में विकास के दावे फेल:मरीज के लिए खाट बनी एंबुलेंस!, डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे परिजन – Claims Of Development In Singrauli Exposed: A Cot Becomes An Ambulance For A Patient!

खाट पर ले जाते हुए मरीज को परिजन
November 15, 2026

खाट पर ले जाते हुए मरीज को परिजन
जिले में विकास के दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र की सरई तहसील अंतर्गत देवसर जनपद की ग्राम पंचायत नया टोला बेलवानी में पुलिया नहीं होने के कारण एक बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। गांव तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने से परिजनों ने खाट को ही एंबुलेंस बना लिया और मरीज को उस पर लिटाकर नाला पार कराया।
ग्रामीणों ने खाट को कंधों पर उठाकर पानी के बीच से रास्ता तय किया। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर मरीज को सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए सीधी ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें- 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय स्कूटी पर अगवा कर तलघर में ले गए दो युवक
करीब 100 की आबादी, सड़क-पुलिया के अभाव में परेशानी
करीब एक सैकड़ा आबादी वाले बेलवानी गांव में सड़क और पुलिया का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव गांव की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उनकी परेशानियां सुनने और समाधान करने के लिए कोई जिम्मेदार गांव तक नहीं पहुंचता। हालात ऐसे हैं कि बीमारी और आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है।
डीएमएफ में शामिल निर्माण, अब तक नहीं मिली स्वीकृति
प्रभारी सीईओ देवसर सूरज मिश्रा ने बताया कि गांव की समस्या वास्तविक है। पुलिया निर्माण का कार्य डीएमएफ में शामिल है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। निर्माण पर 25 लाख रुपए से अधिक खर्च आने का अनुमान है। विधायक की ओर से भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। फंड उपलब्ध होने पर पुलिया निर्माण कराया जाएगा।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
