एमपी:मोबाइल की रोशनी आंखों में चुभी तो खोया आपा, गुस्से में आकर पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट – Mp: Husband, Enraged After The Light From A Mobile Phone Shone Into His Eyes, Kills His Wife.

पत्नी की हत्या
November 21, 2026

पत्नी की हत्या
बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनघाट में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के देर रात तक मोबाइल चलाने से पति की नींद में खलल पड़ रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पहले पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में पत्नी ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए पति ने मारपीट करते हुए उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
तीन साल पहले हुई थी शादी
सिवनघाट निवासी दिनेश राऊत और 27 वर्षीय सुषमा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश शराब पीने का आदी था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हो गई।
मोबाइल बंद करने को कहा तो हुआ विवाद
गुरुवार रात सुषमा देर तक मोबाइल फोन चला रही थी। पास में सो रहे दिनेश की नींद मोबाइल की रोशनी और आवाज से प्रभावित हो रही थी। उसने सुषमा से मोबाइल बंद करने को कहा, लेकिन उसने फोन चलाना जारी रखा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में दिनेश ने सुषमा को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में सुषमा ने भी उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज दिनेश ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर हत्या कर दी।
बीमारी बताकर परिजनों को किया फोन
हत्या के बाद करीब 10 से 15 मिनट तक सुषमा के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो दिनेश घबरा गया। उसने घटना छिपाने के लिए परिजनों को फोन कर सुषमा की तबीयत अचानक बिगड़ने की बात कही। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
एसडीओपी विकास सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दिनेश से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
November 27, 2026
लालबर्रा (बालाघाट) में बाघ के हमले से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने वन अमले की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल
November 25, 2026
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं से ‘लाडली बहना योजना’ के तहत मिलने वाले 1500 रुपये से खूब अंडा, मुर्गा और मछली खाने की सलाह देते नजर […]
November 25, 2026
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने रात का तापमान तेजी से गिरा दिया है। शाजापुर का गिरवर 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। भोपाल में भी एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर […]
