सोमवार रात पेट्रोल पंप पर अचानक पहुंचे तेंदुए को देखते ही ड्यूटी कर रहे चार कर्मचारी जान बचाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आने के बाद इलाके में चर्चा है।
मेघनगर के आजाद चौक पर राहुल रूनवाल के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखी मोमबत्ती और अगरबत्ती का लाखों का स्टॉक जलकर राख हो गया। नगर परिषद की दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
झाबुआ में फोरलेन मुआवजे को लेकर किसान आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दो मंत्रियों से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। मंत्रियों ने मामला भोपाल स्तर पर पहुंचाने और मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया।