शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एसआईआर कोरोना की तरह, वोट चोरी रोकने को सतर्क रहें :वीरेंद्र – Just Like With The Coronavirus, Stay Vigilant To Prevent Vote Theft: Virendra
चंदौली

एसआईआर कोरोना की तरह, वोट चोरी रोकने को सतर्क रहें :वीरेंद्र – Just Like With The Coronavirus, Stay Vigilant To Prevent Vote Theft: Virendra

November 11, 2026


कमालपुर। बहेरी गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने एसआईआर को कोरोना महामारी जैसा बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के प्रति सतर्क रहना होगा।

सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के नए-नए तरीके तलाश रही है। विपक्ष की ओर से इसे रोकने के प्रयास पर मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर चुनौती का मजबूती से मुकाबला करने की अपील की। दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सैयदराजा के बड़े माफिया को धूल चटाने के बाद अब छोटे माफिया की बारी है।

उन्होंने कुछ कथावाचकों पर लोगों को भ्रमित कर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल चौराहों पर चौपाल लगाने तक सीमित न रहें।

कार्यक्रम में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिंद, प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव, मंगल कवि, रमेश यादव, नफीस अहमद, केशव राजभर सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। अध्यक्षता रामजन्म यादव और संचालन वीरेंद्र कुमार बिंद व रामधनी यादव ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X