सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:नहर पटरी किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, गले पर मिले फंदे के निशान – Auraiya: Body Of A Young Man Found In Bushes Along A Canal Bank; Ligature Marks Discovered On His Neck
औरैया

औरैया:नहर पटरी किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, गले पर मिले फंदे के निशान – Auraiya: Body Of A Young Man Found In Bushes Along A Canal Bank; Ligature Marks Discovered On His Neck

November 16, 2026


Auraiya: Body of a young man found in bushes along a canal bank; ligature marks discovered on his neck

मौके पर मौजूद पुलिस

विस्तार

अछल्दा थाना क्षेत्र में नहर रोड किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट और गले पर फंदे के निशान मिलने से मामले ने संदिग्ध रूप ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा निवासी अनुज तिवारी पुत्र ललतेश तिवारी का नहर रोड किनारे खेत है। सोमवार सुबह उनका बटाईदार उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान उसने खेत के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। उसने तत्काल खेत मालिक को जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन पाल, प्रदीप कुमार और मेवालाल ने जांच पड़ताल की। मृतक ने काली व कत्थई रंग की टी-शर्ट, काली जींस और ग्रे रंग के प्यूमा के जूते पहन रखे थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, जबकि गले पर फंदे का निशान मिला। कान और सिर से भी खून निकला हुआ था। पुलिस के अनुसार शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।

युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर धुंधले अक्षरों में ‘अंकित’ या ‘ऋषि’ लिखा है, लेकिन यह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X