सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:बस में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलटा मोबिल ऑयल से भरा टैंकर, दो यात्री घायल – Auraiya: Tanker Overturns On Highway After Colliding With A Bus In Babarpur; Two Passengers Injured
औरैया

औरैया:बस में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलटा मोबिल ऑयल से भरा टैंकर, दो यात्री घायल – Auraiya: Tanker Overturns On Highway After Colliding With A Bus In Babarpur; Two Passengers Injured

November 16, 2026


Auraiya: Tanker overturns on highway after colliding with a bus in Babarpur; two passengers injured

हाईवे पर पलटा टैंकर

विस्तार

सोमवार की सुबह साढ़े बजे नेशनल हाईवे पर भटा रोड के सामने सवारियां उतार रही एक निजी ट्रैवल्स की बस में मोबिल ऑयल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने टक्कर लगने के बाद घायल हुई बस की दो सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य अजीतमल पहुंचाया। जहां गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद एक को मेडिकल कॉलेज सैफई व दूसरे को चिचौली रेफर कर दिया गया।

दिल्ली से सवारियां लेकर एक निजी ट्रैवल्स की बस कानपुर जा रही थी। बस सुबह साढ़े छह बजे औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भटा रोड के सामने सवारियां उतार रही थी। बस के ऊपर छत पर स्कूटी रखी हुई थी। सवारी छत पर रखी स्कूटी उतार रही थी। तभी इटावा की तरफ से आ रही मोबिल ऑयल से भरे टैंकर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टैंकर हाईवे पर पलट गया और उसमें भरा मोबिल ऑयल हाईवे पर फैल गया। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो चालक अपने ऑटो हटाने लगे। बस सवार प्रियांशू (24) पुत्र जयंत निवासी मूसानगर कानपुर देहात और रंजीत कुमार (23) पुत्र छोटेलाल निवासी कौशांबी को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर चोट होने के कारण प्रियांशू को जिला अस्पताल चिचौली एवं रंजीत को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची हाईवे क्रेन से पलटे हुए टैंकर को हटाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि टैंकर ने बस में टक्कर मारी है जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X