शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कपल ने गुड़गांव में बेची प्रॉपर्टी, ल्ग्जरी लाइफ छोड़ गांव में शुरू की खेती, बताई अजीब वजह
वायरल

कपल ने गुड़गांव में बेची प्रॉपर्टी, ल्ग्जरी लाइफ छोड़ गांव में शुरू की खेती, बताई अजीब वजह

November 10, 2026


Last Updated:

अक्सर आपने सुना होगा कि पैसा ही जिंदगी है. पैसे के बिना कुछ नहीं. बड़े शहर में नौकरी, लग्जरी लाइफ की भागदौड़ में आज हर कोई जुटा हुआ है. हर कोई पैसे की पीछे भाग रहा है. यह सच है कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है. गांव की जिंदगी को कमतर आंका जाता है. कुछ लोग ऐसे भी जो लग्जरी लाइफ को छोड़कर गांव में बस जाते हैं. हरियाणा के एक बुजुर्ग कपल ने ऐसा ही साहसिक कदम उठाया है. इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुड़गांव की प्रॉपर्टी बेचकर दोनों गांव पहुंचे. खुशी-खुशी खेती करते हैं. कपल ने गांव में रहने की असल वजह का भी खुलासा किया है.

कपल ने गुड़गांव में बेची प्रॉपर्टी,  गांव में शुरू की खेती, बताई अजीब वजहZoom

गुड़गांव जैसे महानगर की लग्जरी लाइफ छोड़कर गांव में खेती कर रहा कपल…

गुड़गांव. गुड़गांव जैसे महानगर में लग्जरी लाइफ कौन नहीं जीना चाहता. यहां पर हर कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहता है. गुड़गांव में ही बड़ी आई कंपनियों के ऑफिस हैं. महानगर की लग्जरी लाइफ को छोड़कर गांव में बसने का जोखिम शायद ही कोई उठाना चाहे. गांव की जिंदगी को वैसे भी कमतर आंका जाता है. गांव में महानगरों जैसी सुख-सुविधाएं भी नहीं हैं. गुरुग्राम में एक बुजुर्ग कपल ने साहसिक कदम उठाया. गुड़गांव की प्रॉपर्टी बेचकर हरियाणा के गांव में साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी. बुजुर्ग कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने गुड़गांव छोड़कर गांव में रहने की वजह बताई है.

गुड़गांव में हुड्डा सिटी सेंटर का नाम कौन नहीं जानता. प्रीमियम लोकेशन है. इसी के बगल में 86 सेक्टर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने यहां की जमीन खरीदकर हरियाणा के गांव में जमीन खरीदी. ब्रह्मेश अब वहीं पर खेती करते हैं. बुजुर्ग कपल के बच्चे अभी भी गुड़गांव में रहते हैं. गांव में कपल अपने फॉर्म हाउस में कई तरह के फल-फूल और सब्जी उगाते हैं.

ब्रह्मेश ने बताया, ‘हमारा डीएलएफ सेक्टर 86 में मकान था. पैसा जरूरी है लेकिन पैसा ही सबकुछ नहीं है. हमने गुड़गांव में 37 साल नौकरी की. अब हम दोनों यहीं गांव में रहते है. रिटायरमेंट के बाद वहां काम नहीं है. काम के नाम पर नाती-पोतों को सिर्फ स्कूल छोड़ने का काम है. दूध-सब्जी लाने का काम है. गांव में काम की कमी नहीं है. हम यहां गांव में सब्जियां फल-फूल उगाते हैं. ऑर्गेनिक खेती करते हैं. रिश्तेदारों को बुलाते हैं. हमने साढ़े तीन एकड़ जमीन यहां गांव में खरीदी है. शहर की पूरी प्रॉपर्टी बेच दी है.’

‘गांव के लोग खेती नहीं कर रहे’

बुजुर्ग दंपती ने गांव के पिछड़ेपन की असल वजह भी बताई. उनका कहना है, ‘हमने देखा है कि गांव में जो लोग रह रहे हैं, वो लोग काम नहीं कर रहे. जो छोटे किसान हैं, 4-5 एकड़ जिनके पास जमीन है, उनके घर का सदस्य काम नहीं कर रहा. पशुपालन भी नहीं कर रहे. बाजार से दूध-घी खरीदते हैं, कहते हैं कि गाय-भैंस रखना घाटे का सौदा है. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वो बाजार से क्या खरीद रहे हैं. वो अपना हेल्थ खराब कर रहे हैं.’

फल-फूल सब्जियां सबकुछ ऑर्गेनिक

ब्रह्मेश की पत्नी बताया, ‘हमारा देसी खाना है. यहां गांव में मन लगता है. बच्चों के पास आते-जाते रहते हैं. फार्म में ही स्वीमिंग पूल है. फल-फूल सब्जियां सबकुछ हम उगाते हैं. हरी मिर्च, लहसुन, प्याज और आलू उगाते हैं. सब चीजें घर की हैं. हमने जब यहां रहना शुरू किया कि छह माह के भीतर ही गाय खरीदी. दूध-दही और लस्सी सबकुछ हम शुद्ध खाते हैं. खेती भी बिना खाद की करते हैं.’

authorimg
Chaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X