रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कबीर की वाणी आत्मसात करें, दूर होगा अज्ञान :विवेक – Internalize The Teachings Of Kabir, And Ignorance Will Vanish: Wisdom
चंदौली

कबीर की वाणी आत्मसात करें, दूर होगा अज्ञान :विवेक – Internalize The Teachings Of Kabir, And Ignorance Will Vanish: Wisdom

November 21, 2026


पीडीडीयू नगर। पड़ाव स्थित नई डांडी के सद्गुरु आनंद मठ सीतापुर के स्थापना दिवस उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए। शुभारंभ कबीर साहब की पूजा-अर्चना, भजन और कीर्तन से हुआ। भजन गायक ओमप्रकाश और इंदल दास की संकीर्तन मंडली ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ओमप्रकाश ने संगीत मंडली के साथ ‘’बीत गई फलत में जिंदगानी रे माही, चादर हो गई पुरानी’’ भजन प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे।

अध्यक्षता करते हुए मूलगादी कबीर चौरा के आचार्य महंत विवेक दास ने कहा कि दुनिया के लोग आडंबर के कोहरे से ढके हुए हैं। सद्गुरु कबीर साहब की वाणी रवि की ज्योत्सना के समान है। कबीर की वाणी को आत्मसात करने से ही अज्ञान का कोहरा छंट सकता है। साहित्यकार डॉ. जयशंकर जय ने कहा कि कबीर निर्भीक कवि और समाज सुधारक थे।

उन्होंने निर्गुण ब्रह्म की अवधारणा स्पष्ट करते हुए ब्रह्म और मायाजाल से जुड़े भ्रम को दूर किया। आध्यात्मिक वाणी में सच्चे अध्यात्म का मार्ग छिपा है।

मठ के महंत आनंद दास ने कहा कि संत-महंत, साधु और संन्यासियों का जीवन परोपकार और लोकमंगल के लिए समर्पित होता है।

इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हरिनारायण, अरविंद, कल्याण दास, धर्मदास, चंद्रभूषण, शशिभूषण, राजेंद्र सेवक, राजकिशोर सेवक, इंद्रसेन, फूलदास, अनमोल दास और गोविंद आदि मौजूद रहे। संचालन संत सदानंद दास छोटू महाराज ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X