रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कभी थे कलेक्टर, लोगों ने समझ लिया भिखारी, फिर भी सबसे छिपाते रहे पहचान
वायरल

कभी थे कलेक्टर, लोगों ने समझ लिया भिखारी, फिर भी सबसे छिपाते रहे पहचान

November 25, 2026


Last Updated:


यह कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की है जिन्होंने सीएम के एडिशनल सेक्रेटरी का पद संभाला. कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं. कई जिलों में कलेक्टर रहे. होम डिपार्टमेंट के भी सेक्रेटरी रहे. ऐसे अधिकारी के लोगों ने भिखारी समझ लिया था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि चाहकर भी वो अपनी पहचान नहीं बता पाए. रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है. यह कहानी जीवन, सेवा और त्याग को बताती है.

कभी थे कलेक्टर, लोगों ने समझ लिया भिखारी, फिर भी सबसे छिपाते रहे पहचान Zoom

रिटायर्ड आईएएस ओमप्रकाश श्रीवास्तव..

यह कहानी रिटायर्ड आईएएस ओमप्रकाश श्रीवास्तव की है. श्रीवास्तव एमपी के टीकमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश में कई प्रशासनिक पदों पर काम किया. कई जिलों के कलेक्टर रहे. रिटायरमेंट के बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया. सबसे दिलचस्प बात यह है कि श्रीवास्तव चाहकर भी ग्रामीणों को अपनी पहचान बताने से हिचकिचाते रहे. आइये जानते हैं इसके पीछे की असल वजह…

ओपी श्रीवास्तव ने सीएम के एडिशनल सेक्रेटरी पद संभाला. कई जिलों में कलेक्टर रहे. होम डिपार्टमेंट के भी सेक्रेटरी रहे. जब रिटायरमेंट हुआ तो उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा करने का फैसला किया. अपनी आईएएस की पहचान, पद और प्रतिष्ठा को पीछे छोड़कर नर्मदा के किनारे एक सामान्य पथिक की तरह चलने का फैसला किया. यात्रा के दौरान उन्होंने कम साधनों में जीवन, सेवा, त्याग, वैराग्य, भय और अहंकार को बेहद करीब से अनुभव किया. पूरी यात्रा 3500 किलोमीटर की थी.

ओपी श्रीवास्तव ने पत्नी भारती श्रीवास्तव के साथ यात्रा पूरी की. इस दौरान कई जगह पर लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया. इन सबके बावजूद उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई. श्रीवास्तव के इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी पहचान छुपाकर यात्रा करना चाहते थे. परिक्रमा के दौरान अलग-अलग लोगों से मिले. लोग किस तरह से उनका स्वागत करते हैं. नर्मदा किनारे के गांव के लोग बिना किसी स्वार्थ के सेवा करते हैं. पैदल चलने से धैर्य पैदा होता है. अहंकार को खत्म करना ही नर्मदा यात्रा का उद्देश्य था.

दिसंबर 2025 में ओपी श्रीवास्तव ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा शुरू की थी. मई 2026 में पांच माह में यात्रा पूरी हुई. पूरी यात्रा 3500 किलोमीटर की थी. वो बताते हैं, ‘विश्वास, श्रद्धा और भाव के साथ नर्मदा यात्रा शुरू की. हम लोग अधिकारी हैं, जिस दिन रिटायर होते हैं तो अधिकार समाप्त हो जाते हैं लेकिन हम लोग भूतकाल में जीते रहते हैं. वीआईपी ट्रीटमेंट न मिलने पर बुरा मान जाते हैं, इस अहंकार को हमें तोड़ना था. हमने यात्रा बिना पैसे के शुरू की थी. यह भी तय किया था कि किसी से कुछ नहीं मागेंगे. न ही किसी को अपनी पहचान बताएंगे.’

यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने इन्हें भिखारी समझ लिया था. इसका किस्सा ओपी श्रीवास्तव ने बताया था. उन्होंने कहा, ‘हम जब मंडला में थे तो हमारे एक मित्र ने बड़ा आग्रह किया. कहा कि हमारा शो रूम है, तो उसमें आ जाएं. रास्ते में शो रूम पड़ रहा तो हम चले गए. जब हम वहां पहुंचे तो शो रूम के अंदर से हमारे मित्र के पिता ने हड़काया. बुरी तरह डांटा. पहले तो हमें समझ में नहीं आया. हमें स्वागत की उम्मीद थी लेकिन दृश्य उल्टा था. फिर हम वहां से लौट आए.’

authorimg
Chaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X