रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:अखिलेश दुबे के बार-बार अस्पताल में भर्ती होने पर जिलाधिकारी से शिकायत, जज को भी लिखा पत्र – Kanpur: Complaint Filed With The District Magistrate Regarding Akhilesh Dubey’s Repeated Hospital Admissions
कानपुर

कानपुर:अखिलेश दुबे के बार-बार अस्पताल में भर्ती होने पर जिलाधिकारी से शिकायत, जज को भी लिखा पत्र – Kanpur: Complaint Filed With The District Magistrate Regarding Akhilesh Dubey’s Repeated Hospital Admissions

November 27, 2026


Kanpur: Complaint filed with the District Magistrate regarding Akhilesh Dubey’s repeated hospital admissions

अधिवक्ता अखिलेश दुबे

भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के मामले में जेल गए चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के बार-बार उर्सला अस्पताल में भर्ती होने पर अखिलेश के पीड़ितों ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता रवि सतीजा और वसूली की प्राथमिकी दर्ज कराने वालीं प्रज्ञा त्रिवेदी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर शिकायत की। आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों की मिलीभगत से अखिलेश दुबे इलाज के लिए प्राइवेट वार्ड में भर्ती हो रहा है।

साकेतनगर निवासी प्रज्ञा त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश दुबे को 6 अप्रैल को उर्सला अस्पताल में भर्ती किया गया था। तीन महीने वह जांच और उपचार के नाम पर वहीं रहा। इसके बाद फर्जी उपचार दर्शा कर 16 अक्तूबर को दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि दांत का दर्द और पीलिया की शिकायत दिखाकर अस्पताल में रखा गया है। आरोप है कि अस्पताल में अखिलेश से मिलने कई अपराधी और मुकदमों के सह-अभियुक्त पहुंच रहे हैं। बयान बदलवाने और साक्ष्यों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। प्रज्ञा और रवि सतीजा ने डीएम से मांग की है कि हैलट अस्पताल के डॉक्टरों से अखिलेश दुबे की बीमारियों की दोबारा जांच कराई जाए। हैलट प्राचार्य के माध्यम से दूसरी जांच रिपोर्ट मंगाई जाए। वहीं, उर्सला के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की गई।

चार से पांच दिन में डिस्चार्ज हो जाएगा अखिलेश

उर्सला में भर्ती अखिलेश दुबे चार से पांच दिन में डिस्चार्ज हो जाएगा। इलाज करने वाले डॉक्टरों के अनुसार उसका बीपी, शुगर सामान्य है। पीलिया भी 70 प्रतिशत ठीक हो चुका है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अखिलेश के दांतों का इलाज हो चुका है। पीलिया भी 70 प्रतिशत ठीक हो चुका है। चार से पांच दिन और लगेंगे। उसके बाद हम डिस्चार्ज कर देंगे। हालांकि अखिलेश के पित्त में पथरी भी है, जिसका ऑपरेशन होना है। उसे अभी सर्जन डॉ. प्रशांत मिश्रा देख रहे हैं। उन्हें भी पत्र जारी कर पूछा गया है कि कितना समय लगेगा। अगर अखिलेश सर्जरी कराता है। इसके बाद हम डिस्चार्ज कर देंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X