रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:एचपीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगे जापान के वैज्ञानिक – Japanese Scientists To Attend Hpu Convocation Ceremony

November 27, 2026


Japanese scientists to attend HPU convocation ceremony

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का दीक्षांत समारोह मार्च 2027 में होगा। समारोह में जापान के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक प्रो. ताकाकी काजिता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह ने दी। कुलपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक की मौजूदगी विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इससे विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X