कानपुर:डेंगू ने किशोरी को निगला, इस सीजन का पहला मामला, कई लोग बुखार से पीड़ित – Kanpur: Dengue Claims The Life Of A Teenage Girl; First Case Of The Season

अनुराधा की फाइल फोटो
November 8, 2026

अनुराधा की फाइल फोटो
कानपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू से सरसौल के भुकनही गांव निवासी रामकरन सिंह की 15 वर्षीय पुत्री अनुराधा की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींट टूटी तो गांव में टीम ने लोगों की जांच की गई। 70 लोगों की जांच में 20 में बुखार के साथ डेंगू के लक्षण मिले।
स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये के चलते शहर में डेंगू के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। इसी सीजन में अब तक डेंगू के 355 मरीज मिल चुके हैं। अब बच्ची मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मच्छरों की रोकथाम के दावों की पोल खोल दी है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि बच्ची को तीन नवंबर को तेज बुखार आया था। परिजन झोलाछाप के चक्कर में पड़कर इधर-उधर इलाज कराते रहे। जब बच्ची को सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई तो उसे पांच नवंबर को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जांच की गई तो डेंगू निकला। इसके अलावा निमोनिया के लक्षण भी थे। तब तक बच्ची की हालत काफी खराब हो चुकी थी।
अनुराधा के पिता रामकरन सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची को सांस लेने में तकलीफ और बुखार था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो डेंगू निकला और छह नवंबर को उसकी मौत हो गई। बेटी दसवीं की छात्रा थी। इसी तरह का बुखार मेरी बहन के बेटे को भी आ रहा है। वह भी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मामला सामने आने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने फौरन एक विशेष टीम को गांव में भेजा है। टीम ने घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। 20 लोगों में बुखार और डेंगू के लक्षण मिले तो सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
November 13, 2026
jalaun road accident – फोटो : amar ujala विस्तार जालौन जिले में उरई कोतवाली क्षेत्र में एनएच-27 स्थित करमेर ब्रिज के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक बेकाबू डीसीएम जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में […]
November 13, 2026
सांकेतिक विस्तार औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानपुर प्रताप सिंह में दिवाली के एक दिन पहले सात नवंबर को पुरानी रंजिश को नामजद लोगों ने बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को ग्वालियर में मौत हो […]
November 13, 2026
कानपुर। अग्न्याशय में मौजूद प्रतिरक्षा कोशिकाएं इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं का काम कुछ ही मिनटों में प्रभावित कर सकती हैं। ये कोशिकाएं विशेष वसा अणुओं को छोड़ती हैं। बीटा कोशिकाएं इन अणुओं को ग्रहण कर लेती हैं जिससे इंसुलिन का स्राव कम हो जाता है। यह तथ्य आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के शोध में […]
