शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान, टीनशेड के पाइप से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच शुरू – Auraiya Elderly Man Dies By Hanging Body Found Suspended From A Pipe Of A Tin Shed Family Left Devastated
कानपुर

November 14, 2026

Auraiya Elderly man dies by hanging body found suspended from a pipe of a tin shed family left devastated

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

नेशनल हाईवे स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास रहने वाले करीब वृद्ध सतीश (60) ने अज्ञात कारणों के चलते घर में टीनशेड के पाइप से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब परिजन सोकर जागे तो वृद्ध का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X