रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:वन विभाग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 150 अधिकारी और कर्मचारी शामिल, कई स्पर्धाओं में जोर-आजमाइश – Kanpur Forest Departments Zonal Sports Competition Begins 150 Officers And Staff Participate
कानपुर

November 21, 2026

Kanpur Forest Departments zonal sports competition begins 150 officers and staff participate

वन विभाग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता
– फोटो : amar ujala

विस्तार

वन विभाग की कानपुर मंडल की वार्षिक जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को किदवई नगर स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुई है। प्रतियोगिता में मंडल के छह वन प्रभागों सहित कानपुर प्राणि उद्यान, इटावा लायन सफारी और वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के करीब 150 अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में क्रिकेट, रस्साकसी, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, पावरलिफ्टिंग, लॉन टेनिस और कैरम सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं होंगी। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा वन प्रभागों के प्रतिभागी खेल रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X