रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देव दीवापली पर सुरक्षा:घाटों पर बैरिकेडिंग, एटीएस-आईबी भी रखेगी नजर; भगदड़ रोकने के लिए बनेगा खास सिस्टम – Security For Dev Deepawali In Varanasi Barricading At Ghats Ats And Ib To Also Keep Watch
वाराणसी

देव दीवापली पर सुरक्षा:घाटों पर बैरिकेडिंग, एटीएस-आईबी भी रखेगी नजर; भगदड़ रोकने के लिए बनेगा खास सिस्टम – Security For Dev Deepawali In Varanasi Barricading At Ghats Ats And Ib To Also Keep Watch

November 21, 2026


Security for Dev Deepawali in varanasi Barricading at ghats ATS and IB to also keep watch

सांकेतिक तस्वीर
।

विस्तार

देव दीवापली पर घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एटीएस, आईबी और एलआईयू समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए 25 आईपीएस, 50 पीपीएस और 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, घाटों पर भगदड़ की आशंका रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के आने-जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। 

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमान त्रिनेत्र भवन के नियंत्रण कक्ष से संभाली जाएगी, जहां 50 पुलिसकर्मी कैमरों के जरिये घाटों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। अत्यधिक भीड़ वाले घाटों के बीच आवाजाही को नियंत्रित  किया जाएगा। बैरिकेडिंग के जरिये प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित होंगे। 

वन-वे व्यवस्था लागू होने से श्रद्धालु एक दिशा से घाट पर पहुंचेंगे और दूसरे रास्ते से बाहर निकलेंगे। आमने-सामने की भीड़ और अचानक दबाव बढ़ने की स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी। संवेदनशील स्थानों को क्राउड रेगुलेटेड जोन के रूप में नियंत्रित  किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X