रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बीएचयू में सीएम योगी:बोले- काशी का पंचांग सबसे व्यावहारिक, यहीं से तय होते हैं त्योहार, जल्द शुरू होगा रोपवे – Cm Yogi Inaugurated Banaras Biennale And Made Mention Of Kashi Panchang And Ropeway Project At Bhu Varanasi
वाराणसी

बीएचयू में सीएम योगी:बोले- काशी का पंचांग सबसे व्यावहारिक, यहीं से तय होते हैं त्योहार, जल्द शुरू होगा रोपवे – Cm Yogi Inaugurated Banaras Biennale And Made Mention Of Kashi Panchang And Ropeway Project At Bhu Varanasi

November 29, 2026


CM Yogi inaugurated Banaras Biennale and made mention of Kashi panchang and ropeway Project at BHU varanasi

बीएचयू में सीएम योगी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिएनाले का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि प्राचीन काल में काशी के विद्वानों ने सूर्य, चंद्र और ग्रहों की गति का सटीक अनुमान लगाकर प्राचीन काल में एक पंचांग बनाया था। काशी का पंचांग आज भी है। यह सबसे ज्यादा व्यावहारिक माना जाता है और उसी के अनुरूप देश के लोग अपने मांगलिक कार्यक्रम और त्योहार मनाते हैं। उस सटीक जानकारी के माध्यम से वे भविष्यवाणी भी करते हैं। 

गोस्वामी तुलसीदास ने यहीं पर रामचरित मानस की रचना की। संत कबीर ने दोहों से समाज को नई दिशा दी। आधुनिक युग में मुंशी प्रेमचंद, जय शंकर प्रसाद, भारतेंदु हरिश्चंद्र ने हिंदी साहित्य से ही इसी काशी को समृद्ध किया। जो भी काशी आया वो काशी का ही होकर रह गया। जो जिस दृष्टि से देखा वैसा ही हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का पहला शहरी रोपवे इसी काशी में जल्द शुरू होने जा रहा है। जब आस्था के केंद्रों का सम्मान होता है तो सिर्फ मंदिर ही नहीं पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। 2017 तक यूपी में 14 हजार बड़े कारखाने लगे थे, उसके बाद 35 हजार बड़े कारखाने लगे हैं। नीयत साफ, नीति स्पष्ट हो तो नियंता की कृपा भी बरसती है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्वस्तरीय म्यूजियम की तर्ज पर नवीनीकृत भारत कला भवन का भ्रमण किया। यहां नई दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन करने के साथ बिएनाले कैटलॉग का लोकार्पण किया। कला संकाय के राधाकृष्णन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस बिएनाले के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X