कार्तिक पूर्णिमा पर ये उपाय करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, जानिए महत्व और 5 कारगर उपाय – Kartik Purnima 2026 Upay Remedies For Maa Laxmi Blessings On Kartik Purnima In Hindi

कार्तिक पूर्णिमा 2026
– फोटो : AI
November 23, 2026

कार्तिक पूर्णिमा 2026
– फोटो : AI
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा की तिथि को बहुत ही खास और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया, तब सभी देवताओं ने काशी में दिवाली मनाई थी और घाटों पर दीपदान किया था। वहीं इस तिथि पर भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए पहला अवतार लिया था। इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने से सौ अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्ति किया था। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय को बहुत ही अचूक माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
दीपदान का उपाय
कार्तिक पूर्णिमा की शाम को किसी पवित्र नदी, जलाशय या फिर मंदिर में दीपदान जरूर करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों हिस्सों में, तुलसी के पौधे के पास और घर के ईशान में गाय के घी का दीपक जलाएं।
तुलसी और शालिग्राम की पूजा
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह गंगा स्नान करें फिर शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर 11 बार परिक्रमा करें। फिर भगवान विष्णु को तुलसी दल और पंचामृत का भोग लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और रुके हुए मांगलिक कार्य पूरे होते हैं।
चंद्रमा को अर्घ्य दें
कार्तिक पूर्णिमा की रात को चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को एक लोटे में जल, उसमें कच्चा दूध अक्षत और सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें। इससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता आती है।
पीपल के पेड़ की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिन पीपल के जड़ में जल अर्पित करें और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे कर्जों से मुक्ति मिलेगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
दान करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। इस दिन सफेद वस्त्र, चावल, दूध, तिल और गुड़ का दान करें। इससे कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह शांत होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
देव दीपावली 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर इस विधि से करें दीपदान, जानें दिया जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व
देव दिवाली पर क्या है दीपक जलाने का शुभ समय? जानें दीपदान का मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व
देव दिवाली 2026: देव दिवाली पर घर के इन 4 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी नकारात्मकता और आएंगी खुशियां
November 27, 2026
आज देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसे देवप्रबोधिनी, देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से अपने हाथों में लेते हैं। इस दिन से चातुर्मास […]
November 27, 2026
मोक्षदा एकादशी 2026 – फोटो : Amar Ujala विस्तार Mokshada Ekadashi 2026 Shubh Muhurat In Hindi: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और […]
November 27, 2026
Bhagavad Gita Shlok In Hindi: भगवत् गीता एक पवित्र ग्रंथ है, जो महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश है। भगवत् गीता में 700 श्लोक हैं, जो जीवन, धर्म, कर्म और आत्मा के रहस्यों के बारे में बहुत कुछ बताती है। यह ग्रंथ हर इंसान को आध्यात्मिक ज्ञान, मानसिक शांति […]
